दिल्ली-एनसीआर

राजधानी दिल्ली को 80 नई AC बसें मिली, कैलाश गहलोत ने दी हरी झंडी

Admin Delhi 1
13 April 2022 9:03 AM GMT
राजधानी दिल्ली को 80 नई AC बसें मिली, कैलाश गहलोत ने दी हरी झंडी
x

केजरीवाल सरकार ने एक बार फिर से दिल्लीवालों को 80 नई एसी बसों की सौगात दी है। आज बुधवार को परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने राजघाट क्लस्टर डिपो से 80 एसी बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। दिल्ली मल्टी माडल इंटिग्रेटेड ट्रांजिट सिस्टम (डिम्ट्स) के तहत चलने वाली ये बसें सभी आधुनिक सुविधाओं से लैस हैं।

दिल्ली में बसों की कुल संख्या: इस अवसर पर दिल्ली के मुख्य सचिव विजय देव सहित सरकार के कई वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। इन नई 80 AC बसों को मिलाकर दिल्ली में बसों की कुल संख्या 7100 के करीब पहुंच गई है।

जल्द आएंगी 70 से अधिक इलेक्ट्रिक बसें: इसके बाद जल्द ही 70 से अधिक इलेक्ट्रिक बसें भी सड़कों पर उतरने वाली हैं। ये बसें आ चुकी हैं, इनके पंजीकरण प्रक्रिया का काम चल रहा है। इनमें से 50 बसें रोहिणी सेक्टर-37 और 24 बसें मुंडेला कलां के डिपो में पार्क की गई हैं। जल्द ही सड़कों पर इन बसों को उतारने की तैयारी चल रही है।


इन बसों को मिलाकर दिल्ली में कुल 76 ई-बसें हो जाएंगी। अभी राजधानी में दो ई-बसें चल रही हैं। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल इन बसों को हरी झंडी दिखाएंगे। इस टेंडर के तहत 300 ई बसें आनी हैं। जिसके पहले चरण में ये बसें आई हैं।

Next Story