दिल्ली-एनसीआर

विधानसभा उपचुनाव के लिए राजेंद्र नगर में भीषण गर्मी में भी प्रचार जारी, कांग्रेस का बड़ा मुद्दा पानी संकट

Admin Delhi 1
13 Jun 2022 4:02 PM IST
विधानसभा उपचुनाव के लिए राजेंद्र नगर में भीषण गर्मी में भी प्रचार जारी, कांग्रेस का बड़ा मुद्दा पानी संकट
x

दिल्ली न्यूज़: राजेन्द्र नगर विधानसभा उपचुनाव में सभी राजनीतिक दलों के उम्मीदवारों ने आरोप-प्रत्यारोपों के तीर चलाना तेज कर दिया है। कांग्रेस के नेता भी प्रचार में कूद पड़े हैं वहीं अलग-अलग इलाकों में जनता से जुड़े मुद्दों को लेकर आम आदमी पार्टी पर निशाना साध रहे हैं। यहां, 23 जून को मतदान होना है। कॉंग्रेस प्रत्याशी श्रीमति प्रेमलता ने सुबह पार्कों में जनसम्पर्क, इंद्रपुरी जेजे कॉलोनी में पदयात्रा, नारायणा गांव में आरडब्ल्यूए के साथ बैठक की। दिल्ली सरकार में पूर्व मंत्री रामाकांत गोस्वामी सहित कई नेता इस दौरान मौजूद रहे। कांग्रेस ने केजरीवाल तथा भाजपा सरकार को आड़े हाथो लिया और कहा कि पानी की समस्या, गंदे पानी की समस्या से जनता परेशान है। इसीलिए जनता सबक सिखाएगी

प्रेमलता ने कहा कि राजेन्द्र नगर कि जनता ने पिछले दो चुनाव में यह सोचकर आम आदमी पार्टी को वोट किया था कि दिल्ली में जिस पार्टी की सरकार है अगर उनके ही पार्टी के क्षेत्र के विधायक होंगे तो क्षेत्र का विकास होगा, लेकिन उन्हें धोखा मिला है और इसीलिए जनता नया प्रयोग करेगी। राजेन्द्र नगर के लेाग पार्षद के तौर पर किए उनके विकास के कार्यों को आज भी याद कर रही है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष चौधरी अनिल कुमार ने कहा कि दिल्ली के भाजपा नेताओं ने आज हरियाणा प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से मिलकर यह माना कि हरियाणा ने दिल्ली को पिछले सालों में मिलने वाले पानी में भी कटौती की है। पानी का संकट इतना गहरा हो गया है कि इसके कारण आपसी विवाद में मौत हो रही हैं। सरकार के आंकड़ों को देखें वर्ष 2015 में प्रति व्यक्ति रोजाना 50 गैलन पानी उपलब्ध थेए जो वर्ष 2021 में घटकर 45 गैलन रह गया है।

Next Story