दिल्ली-एनसीआर

दिल्ली नगर निगम के निगम वार्ड-42 में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया गया

Admin Delhi 1
27 Aug 2022 5:58 AM GMT
दिल्ली नगर निगम  के निगम वार्ड-42 में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया गया
x

दिल्ली न्यूज़: दिल्ली नगर निगम शाहदरा (उत्तर) जोन के वार्ड संख्या-42 ई, न्यू उस्मानपुर में शुक्रवार को अतिक्रमण के खिलाफ सघन अभियान चलाया। इस अभियान में निगम की सामान्य शाखा का मेन्टनेंस डिवीजन, स्वास्थ्य और पशु चिकित्सा विभाग शामिल था। निगम द्वारा चलाये गए इस विशेष अतिक्रमण हटाने के अभियान में गौतमपुरी, आर ब्लॉक पानी टंकी से इंजीनियरिंग कॉलेज के पास मेन रोड तक के क्षेत्र में करीब 100-150 स्थायी संरचनाओं (ठिया ) को हटाया गया। साथ ही 2 बग्गी सहित 30 आइटम को जब्त किया गया। इसके साथ ही कॉलेज के साथ लगी लगभग 1 किलोमीटर की सड़क को अतिक्रमण मुक्त किया गया।

दिल्ली नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारियों की निगरानी में यह अभियान चलाया गया। इस दौरान उपरोक्त विभागों के अधिकारियों ने टीम बनाकर फुटपाथ व बाजारों की सड़कों पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की। शाहदरा उत्तरी क्षेत्र के उपायुक्त अमित कुमार शर्मा ने कहा कि निगम अतिक्रमण को लेकर जीरो टॉलरेंस की नीति अपना रहा है और इसके लिए निगम द्वारा समय-समय पर कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि इस कार्रवाई का लक्ष्य आम लोगों को अतिक्रमण मुक्त सड़कें व चलने योग्य फुटपाथ उपलब्ध कराना है।

Next Story