दिल्ली-एनसीआर

चाइनीज मांझे से गला कटने से कारोबारी की मौत, पुलिस ने शुरू की जांच

Saba Naaz
28 Jun 2025 8:03 PM IST
चाइनीज मांझे से गला कटने से कारोबारी की मौत, पुलिस ने शुरू की जांच
x
Delhi दिल्ली : उत्तर जिले के बाड़ा हिंदूराव थाना क्षेत्र में रानी झांसी रोड पर शुक्रवार शाम स्कूटी से जा रहे कारोबारी युवक का गला चायनीज मांझे से कट गया। हादसे में उनकी मौत हो गई।
पुलिस ने बीएनएस की धारा 106 (1) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। उत्तर जिला पुलिस उपायुक्त राजा बांठिया ने बताया, नेहरू विहार के करावल नगर निवासी यश गोस्वामी का करोल बाग में स्पेयर पार्ट्स का कारोबार है। वह शुक्रवार शाम को स्कूटी से रानी झांसी रोड से कहीं जा रहे थे। तभी उसके सामने मेटल का बना चाइनीज मांझा आ गया।
उससे पहले यश संभल पाते और स्कूटी की रफ्तार कम कर पाते, मांझे से हराई तक उनकी गर्दन को काट दिया। गर्दन कटने से वह बेहोश होकर सड़क पर गिर गए। उसकी गर्दन से खून की फुहार फूट पड़ी। कई राहगीर मदद के लिए रुके और पुलिस को घटना की सूचना दी। यश के गले पर कपड़ा बांधने के बाद उन्हें तुरंत नजदीकी हिन्दू राव हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। लेकिन उनके गले से अधिक खून बह गया था। डॉक्टरों ने उन्हे मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद अस्पताल पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस ने हादसे की जानकारी उनके के परिजनों को दे दी है। पुलिस टीम को घटनास्थल से चाइनीज मांझा और यश की स्कूटी मिली है। इसके अलावा यश की गर्दन में भी चाइनीज मांझा फंसा मिला है। पुलिस ने हादसे के लिए जिम्मेदार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस घटनास्थल के आसपास सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है। दिल्ली में चाइनीज मांझे के प्रतिबंध के बाद भी उसका इस्तेमाल धड़ल्ले से किया जा रहा है।
दिल्ली पुलिस के अधिकारियों का कहना है कि आम लोगों से अपील की जाती रही है कि पतंग उड़ाते हुए मेटल, सिंथेटिक (चाइनीज) मांझे का इस्तेमाल न करें। अगर कोई चाइनीज मांझा बनाते हुए, इस्तेमाल करते हुए या बेचते हुए पकड़ा गया तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। चाइनीज मांझा आसमान में उड़ने वाले परिंदो को अपाहिज करने के साथ सड़कों पर वाहन चालकों के लिए घातक साबित होता है। चाइनीज मांझे के कारण पूर्व में भी कई जानलेवा हादसे हो चुके हैं।
Next Story