दिल्ली-एनसीआर

बुलंदशहर पुलिस ने दिल्ली के चार फर्जी पत्रकारों को किया गिरफ्तार, धोखाधड़ी और ठगी करने के हैं आरोप

Admin Delhi 1
1 July 2022 2:21 PM GMT
बुलंदशहर पुलिस ने दिल्ली के चार फर्जी पत्रकारों को किया गिरफ्तार, धोखाधड़ी और ठगी करने के हैं आरोप
x

दिल्ली/बुलंदशहर क्राइम न्यूज़: बुलंदशहर पुलिस ने न्यूज़ चैनल के पत्रकार बनकर लोगों के साथ धोखाधड़ी करने वाले चार फर्जी पत्रकारों को गिरफ्तार किया है। यह चारों शातिर खुद को पत्रकार बताकर भोले भाले लोगों से पैसे ठगा करते थे। चेकिंग के दौरान पुलिस ने 4 लोगों को पत्रकारों का आई कार्ड गले में डाले देगा। संदिग्ध लगने पर पूछताछ की गई। पूछताछ में चारों शातिरो का भांडा फूट गया।

दिल्ली के निवासी हैं चारों शातिर: गुलावठी कोतवाल अजय कुमार शर्मा ने बताया कि पुलिस टीम सैदपुर रोड पर फ्लाईओवर के पास चेकिंग कर रही थी। चेकिंग करते हुए पुलिस अनाज मंडी के पास पहुंची तो देखा कि कुछ लोग खुद को पत्रकार बता रहे हैं और गले में आईडी कार्ड भी है। पुलिस को इन लोगों की गतिविधियां कुछ संदिग्ध लगी। पुलिस ने चारों से पूछताछ शुरू की। पूछताछ में पता चला कि वह फर्जी पत्रकार है। चारों की पहचान त्रिलोकपुरी-पूर्वी दिल्ली निवासी आकाश मौर्य, बबलू उर्फ विकास, हरीश और रविंद्र दीक्षित के रूप में हुई है।

फर्जी पत्रकारों के पास नहीं थे गाड़ी के कागज: पुलिस के सख्ती से पूछताछ करने पर चारों ने बताया कि वह खुद को पत्रकार बता कर लोगों से ठगी करते हैं। वह किसी भी समाचार पत्र या अन्य मीडिया संस्थान से संबंध नहीं रखते हैं। शातिरो के पास जिस कार में वह सवार थे उस कार के भी कागजात नहीं थे। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उनकी गाड़ी को सीज कर दिया है।

Next Story