दिल्ली-एनसीआर

ब्रजेश कुमार बने ग्रेटर नोएडा के एसीईओ

Admin Delhi 1
30 Jun 2023 10:44 AM GMT
ब्रजेश कुमार बने ग्रेटर नोएडा के एसीईओ
x

उत्तर प्रदेश: योगी सरकार ने 2 आईएएस अफसरों समेत कई पीसीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। आईएएस बृजेश कुमार को ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी का एसीईओ बनाया गया है। 2004 बैच के आईएएस बृजेश कुमार को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण भेजा गया है। आईएएस योगेंद्र यादव को अपर सचिव कल्याण बनाया गया है। इसका भी ट्रांसफर हुआ उत्तर प्रदेश शासन से मिली जानकारी के मुताबिक आईएएस अधिकारी योगेंद्र यादव 2010 बैच के अफसर हैं, उनको नि:शस्क्तजन एवं अपर सचिव समाज कल्याण बनाया गया है।

पीसीएस अफसर राजेश कुमार को गाजियाबाद विकास प्राधिकरण का सचिव बनाया गया है। इसके अलावा पीसीएस अधिकारी विनीत कुमार को गोरखपुर का एडीएम (वित्त एवं राजस्व) सौंपा गया है। शासन से मिली जानकारी के मुताबिक अंजली कुमार सिंह को एडीएम सिटी गोरखपुर जिम्मेदारी सौंपी है। मंगलेश दुबे को सिटी मजिस्ट्रेट गोरखपुर बनाया गया है। गुलाब चंद को एडीएम (प्रशासन) की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

उत्तर प्रदेश सरकार ने कई पीसीएस के भी ट्रांसफर किए हैं। पीसीएस अधिकारी राजेश कुमार सिंह को गाजियाबाद में सचिव के तौर पर भेजा गया है। इसके साथ ही विनीत कुमार सिंह को एडीएम गोरखपुर के पद पर भेजा गया है। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में इन दिनों आईएएस, आईपीएस और पीसीएस अधिकारियों के लगातार तबादले हो रहे हैं। उसी के चलते अधिकारियों को इधर से उधर किया जा रहा है।

इन आईएएस अफसरों के हुए ट्रांसफर:

2004 बैच के आईएएस ब्रजेश कुमार को ग्रेटर नोएडा का एसीईओ बनाया गया है।

2010 बैच के आईएएस योगेंद्र यादव कमिश्नर निःशक्तजन और अपर सचिव समाज कल्याण नियुक्त किया गया है।

इन पीसीएस अफसरों के हुए ट्रांसफर:

राजेश कुमार सिंह को गाजियाबाद विकास प्राधिकरण का सचिव बनाया गया है।

विनीत कुमार सिंह गोरखपुर के एडीएम एफआर बनाये गये हैं।

अंजनी कुमार सिंह गोरखपुर के एडीएम सिटी बनाये गये हैं।

मंगलेश दूबे गोरखपुर के सिटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं।

गुलाब चन्द्र मुरादाबाद के एडीएम प्रशासन बनाये गये हैं।

रणविजय सिंह गाजियाबाद के एडीएम बनाये गए हैं।

संजय कुमार जालौन के एडीएम एफआर बनाये गए हैं।

शुभी काकन लखनऊ की एडीएम प्रशासन बनाई गई हैं।

सिद्धार्थ को लखनऊ का सिटी मजिस्ट्रेट बनाया गया है।

राकेश सिंह लखनऊ के एडीएम एफआर बनाये गए हैं।

अरुण सिंह बाराबंकी के एडीएम बनाए गए।

Next Story