- Home
- /
- दिल्ली-एनसीआर
- /
- थल-नौ-वायु सेना के...
दिल्ली-एनसीआर
थल-नौ-वायु सेना के बेहतर तालमेल पर मंथन, धीरज सेठ ने कमांडरों से की बातचीत
nidhi
1 Oct 2026 7:40 AM IST

x
सेना प्रमुख की नौसेना कमांडरों से अहम चर्चा
नई दिल्ली: सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ ने नई दिल्ली में आयोजित नौसेना कमांडरों के सम्मेलन के दौरान वरिष्ठ नौसेना अधिकारियों से बातचीत की। चर्चा का मुख्य फोकस थल सेना, नौसेना और वायु सेना के बीच त्रि-सेवा समन्वय, इंटरऑपरेबिलिटी और उभरती सुरक्षा चुनौतियों से निपटने के लिए संयुक्त प्रतिक्रिया को मजबूत करना रहा।
जनरल धीरज सेठ ने मौजूदा सुरक्षा माहौल पर अपने विचार साझा किए। बैठक में तीनों सेनाओं के बीच बेहतर तालमेल, ऑपरेशनल अनुभवों के आदान-प्रदान और संयुक्त तैयारियों को बढ़ाने की जरूरत पर जोर दिया गया।
नौसेना कमांडरों का यह सम्मेलन 29 सितंबर से 1 अक्टूबर 2026 तक नई दिल्ली के नौसेना भवन में आयोजित किया जा रहा है। सम्मेलन में ऑपरेशनल तैयारी, समुद्री सुरक्षा, लॉजिस्टिक्स, प्रशिक्षण, मानव संसाधन और भविष्य की सैन्य क्षमताओं पर भी मंथन हो रहा है।
इसके अलावा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, स्वायत्त प्रणालियों और आधुनिक युद्ध तकनीकों को तेजी से अपनाने पर भी चर्चा की जा रही है। तीनों सेनाओं के बीच बेहतर समन्वय को भविष्य की सुरक्षा चुनौतियों से निपटने के लिए अहम माना गया है।
Next Story





