दिल्ली-एनसीआर

नोएडा में 1.07 लाख विद्यार्थियों के हाथों में जुलाई के प्रथम सप्ताह में होगी किताबें, जानिए पूरी खबर

Admin Delhi 1
15 Jun 2022 6:03 AM GMT
नोएडा में 1.07 लाख विद्यार्थियों के हाथों में जुलाई के प्रथम सप्ताह में होगी किताबें, जानिए पूरी खबर
x

एनसीआर नॉएडा न्यूज़: दिल्ली से सटे नोएडा में 511 परिषदीय स्कूलों में किताबों के लिए बच्चों का इंतजार अब खत्म हो जाएगा। जुलाई के प्रथम सप्ताह तक में सभी 1.07 लाख विद्यार्थियों के हाथों में किताबें होगी। बेसिक शिक्षा विभाग ने क्रय आदेश भेजने की तैयारी शुरू कर दी है। जल्द स्कूलों में किताब पहुंचनी शुरू हो जाएंगी।

बता दें कि परिषदीय विद्यालयों में अप्रैल से शैक्षणिक सत्र 2022-23 जारी है, लेकिन बच्चे पुरानी किताबों से पढ़ाई कर रहे है, उक्त किताबें भी 40 प्रतिशत विद्यार्थियों के ही पास है। जबकि निजी स्कूलों में बच्चों के पास पहले दिन से किताबें है।हालांकि फिलहाल गर्मियों की छुट्टियां चल रही है, जो 15 जून को खत्म हो जाएगी। 16 जून से पुन: स्कूलों में ऑफलाइन पढ़ाई शुरू होगी। शासन के आदेश के बाद अफसरों ने किताबों के लिए क्रय आदेश बनाना शुरू कर दिया है। जिले में एक लाख से ज्यादा विद्यार्थी है, इनके लिए 15 लाख से अधिक किताबों के लिए क्रय आदेश भेजा जा सकता है। क्रय आदेश भेजने के बाद जिले में जल्द ही किताब आनी शुरू हो जाएंगी। जिन्हें तत्काल स्कूलों में भेजा जाएगा। जुलाई के पहले सप्ताह तक विद्यार्थियों के बस्तों में किताब होने पूरी उम्मीद है। बिन किताबों के बच्चों की पढ़ाई बाधित हो रही है। बीएसए ऐश्वर्या लक्ष्मी ने बताया कि किताबें मंगाने के लिए कय आदेश जल्द भेज दिया जाएगा।

Next Story