दिल्ली-एनसीआर

फ्लाइट टिकट बुक: दिल्ली से श्रीनगर, मुंबई से गोवा ऐसी इन राज्यों के लिए 3000 से भी कम में करें बुकिंग

Deepa Sahu
23 April 2022 2:13 PM GMT
फ्लाइट टिकट बुक: दिल्ली से श्रीनगर, मुंबई से गोवा ऐसी इन राज्यों के लिए 3000 से भी कम में करें बुकिंग
x
कभी-कभी फ्लाइट से जाते हुए लोगों को देखकर हमारा भी मन करता है.

कभी-कभी फ्लाइट से जाते हुए लोगों को देखकर हमारा भी मन करता है, कि हम भी गाड़ी या ट्रेन छोड़ हवाई जहाज से जाएं। अगर आपका भी मन अप्रैल या मई के महीने में कहीं घूमने का कर रहा है, लेकिन जाना फ्लाइट से चाहते हैं, तो आज हम इस आर्टिकल में लेकर आए हैं, वो जगहें जहां से आप अपनी पसंदीदा डेस्टिनेशन तक 3000 हजार से भी कम में फ्लाइट टिकट बुक कर सकते हैं। चलिए फिर फैमिली को तैयार कर लीजिए और इन दो महीने में सस्ते में हवाई यात्रा के लिए निकल पड़िए।

दिल्ली से इन जगहों के लिए फ्लाइट टिकट
दिल्ली से अहमदाबाद -
घूमने की जगहें - गांधीनगर, उदयपुर, कल्पेश्वर, गिर राष्ट्रीय उद्यान, स्टैच्यू ऑफ यूनिटी, दमन और दीव, कच्छ, भुज, सुवाली बीच, द्वारका, मांडू, सापुतारा, सोमनाथ, पोरबंदर, वडोदरा, सूरत, उज्जैन।
दिल्ली से श्रीनगर -
फ्लाइट टिकट कीमतों की शुरुआत - 3010 रुपए से।

घूमने की जगहें - गुलमर्ग, सोनमर्ग, पहलगाम, यूसमर्ग, दूधपथरी, वेरीनाग, सिंथन टॉप, द ग्रेट लेक्स ट्रेक, गुरेज़ वैली, डक्सम, वाटलाब।

दिल्ली से देहरादून -

फ्लाइट टिकट कीमतों की शुरुआत - 1956 रुपए से।

घूमने की जगहें - केदारनाथ, टिहरी, मसूरी, कलसी, ऋषिकेश, हरिद्वार, धनोल्टी, नागथत, कांताल, चकराता, चंबा।

दिल्ली से जयपुर -
फ्लाइट टिकट कीमतों की शुरुआत - 2484 रुपए से।

घूमने की जगहें - भानगढ़, अजमेर, शेखावाटी, सरिस्का राष्ट्रीय उद्यान, पुष्कर, नीमराना, बीकानेर, अलवर, मंडावा, रणथंभौर राष्ट्रीय उद्यान, भरतपुर, बूंदी, वृंदावन, चित्तौड़गढ़, माउंट आबू।

चेन्नई से इन जगहों तक की फ्लाइट टिकट
चेन्नई से कोयंबटूर -

फ्लाइट टिकट कीमतों की शुरुआत - 2743 रुपए से।

घूमने की जगहें - पल्लकड़, ऊटी, वायनाड, कोझीकोड, यरकौड, मुदुमलाई, व्येधी, आदियोगी शिव प्रतिमा, कुन्नूर, मलमपुझा, बेलिक्कल, कोटागिरी में जा सकते हैं।

चेन्नई से त्रिवेंद्रम -

फ्लाइट टिकट कीमतों की शुरुआत - 2382 रुपए से।

घूमने की जगहें - वर्कला, कोवलम, पूवर, कल्लार, कोल्लम, कन्याकुमारी, सुचिन्द्रम, पथानामथिट्टा, तूतीकोरिन, कुटरलम।

चेन्नई से मदुरै -

फ्लाइट टिकट कीमतों की शुरुआत - 2743 रुपए से।

घूमने की जगहें - कुमिली, कोडाइकनाल, तिरुचेंदूर, धनुषकोडी, थेक्कडी, रामेश्वरम, तंजावुर, चेट्टीनाड, नागपट्टिनम, कुंभकोणम, त्रिची।

चेन्नई से कोच्चि -

फ्लाइट टिकट कीमतों की शुरुआत - 3638 रुपए से।

घूमने की जगहें - एलेप्पी, मुन्नार, कुमारकोम, वागामोन, सबरीमाला, त्रिशूर, कुट्टनाड, इडुक्की, क्रैंगानोर, कोझीकोड।

कोलकाता से कुछ जगहों तक लिए फ्लाइट टिकट -

कोलकाता से भुवनेश्वर -

फ्लाइट टिकट कीमतों की शुरुआत - 2097 रुपए से।

घूमने की जगहें - कोणार्क, पुरी, चिल्का झील, उदयगिरि, धौली, चांदीपुर, पारादीप, कटक, हीराकुंड, गोपालपुर, मंदारमणि, ढेंकनाल, क्योंझर, करंजिया, कंधमाल।

कोलकाता से सिक्किम -

फ्लाइट टिकट कीमतों की शुरुआत - 3400 रुपए से।

घूमने की जगहें - नाथुला दर्रा, सिलीगुड़ी, दार्जिलिंग, पेलिंग, कंचनजंगा बेस कैंप, लाचुंग, गंगटोक, युकसोम, त्सोमगो झील, रवंगला, नामची, ज़ुलुक, युमथांग घाटी, गुरुडोंगमार।

कोलकाता से गुवाहाटी -

फ्लाइट टिकट कीमतों की शुरुआत - 3192 रुपए से।

घूमने की जगहें - जोवाई, मजौली, हाजो, मायोंग, पोबितोरा वन्यजीव अभयारण्य, नोंगपोह, चेरापूंजी, काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान, जयंतिया हिल्स, डूआर्स, कामाख्या, मयूर द्वीप, दिसपुर, नलबाड़ी, मारीगांव, नोंगपोह, बारपेटा।

कोलकाता से शिलांग -

फ्लाइट टिकट कीमतों की शुरुआत - 3775 रुपए से।

घूमने की जगहें - दावकी, मावलिननॉन्ग, इम्फाल, अगरतला, तवांग, कोहिमा, खोनोमा, ज़ुकोउ घाटी, तुरा, नोंगखनम, शोंगपडेंग, नोंगखिलेम वन्यजीव अभयारण्य।

(फोटो साभार : unsplash.com)

मुंबई से इन जगहों तक के लिए फ्लाइट टिकट -

मुंबई से गोवा -

फ्लाइट टिकट कीमतों की शुरुआत - 3058 रुपए से।

घूमने की जगहें - अंबोली, गोकर्ण, कुमता, होन्नावर, तारकरली, मुरुदेश्वर, मालवन, दांडेली, कारवार, देवबाग, सावंतवाड़ी, कोल्हापुर।

मुंबई से लखनऊ -

फ्लाइट टिकट कीमतों की शुरुआत - 4328 रुपए से।

घूमने की जगहें - आगरा, वाराणसी, नैनीताल, चित्रकूट, खजुराहो, अयोध्या, अल्मोड़ा, भीमताल, देवाशरीफ, ग्वालियर, अल्मोड़ा, नवाबगंज का पक्षी अभयारण्य, बिठूर, श्रावस्ती, नैमिषारण्य, सारनाथ, इलाहाबाद।

मुंबई से इंदौर -

फ्लाइट टिकट कीमतों की शुरुआत - 3328 रुपए से।

घूमने की जगहें - मांडू, महेश्वर घाट, ओंकारेश्वर, उज्जैन, जनपद हिल, रालामंडल वन्यजीव अभयारण्य, अहिल्या किला, पचमढ़ी, हनुमंतिया, विदिशा, भीमबेटका, सांची, बुरहानपुर, भोपाल।

मुंबई से पोरबंदर -

फ्लाइट टिकट कीमतों की शुरुआत - 2592 रुपए से।

घूमने की जगहें - मांडवी, मोरबी, जूनागढ़, सोमनाथ, द्वारका, राजकोट, गांधीधाम, जामनगर, चोरवाड़, वांकानेर, गोंडल, गिर राष्ट्रीय उद्यान, भुज, गिरनार।

बेंगलुरु से फ्लाइट टिकट -

बेंगलुरु से मैंगलोर -

फ्लाइट टिकट कीमतों की शुरुआत - 2607 रुपए से।

घूमने की जगहें - चिकमंगलूर, श्रृंगेरी, सकलेशपुर, नागरहोल, कोडाचद्री, सिद्धपुर, सिरसी, याना, कूर्ग, कोलूर, हासन, बिंदूर, विथरी, भटकल, होरानाडु, श्रवणबेलगोला, बेलूर, उडुपी, काबिनी, दुबारे, तडियांदमोल, कुद्रेमुख, मालपे।

बेंगलुरु से शिरडी -

फ्लाइट टिकट कीमतों की शुरुआत - 4278 रुपए से।

घूमने की जगहें - पुणे, शनि शिंगणापुर, भंडारदरा, इगतपुरी, सापुतारा, कोरोली हिल्स, पाथर्डी, दौंड, दादरा और नगर हवेली, खंडाला, वापी, पालघर, दमन और दीव, व्यारा, नवसारी, अलीबाग, लोनार, महाबलेश्वर में जा सकते हैं।

बेंगलुरु से शिमोगा -

फ्लाइट टिकट कीमतों की शुरुआत - 2607 रुपए से।

घूमने की जगहें - जोग फॉल्स, अगुम्बे, कोडाचाद्री, होन्नेमाराडु, केलाडी, भद्रा, मंडागड्डे पक्षी अभयारण्य, होसहल्ली, मत्तूर, कूडली, कुंदाद्री, सकरेबैलु, हेगगोडु, इक्केरी।

बेंगलुरु से पांडिचेरी -

फ्लाइट टिकट कीमतों की शुरुआत - 3017 रुपए से।

घूमने की जगहें - महाबलीपुटम, ऑरोविले, चिदंबरम, तिरुपति, चित्तूर, कांचीपुरम, तिरुवन्नामलाई, नेल्लोर, वेदान्थंगल, पिचवरम मैंग्रोव वन, नागलपुरम, वेल्लोर, ट्रांक्यूबार, नेट्टुकुप्पम।


Next Story