दिल्ली-एनसीआर

भाई के नाम पे कलंक, अपनी ही मुँहबोली बहन को चार हाथो में बेचा

Shiddhant Shriwas
8 Feb 2022 3:15 PM GMT
भाई के नाम पे कलंक, अपनी ही मुँहबोली बहन को चार हाथो में बेचा
x

फाइल फोटो 

पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार

जनता से रिस्ता वेबडेस्क: एक मुंह बोले भाई पर भरोसा कर एक लड़की दिल्ली से उसके साथ भरतपुर आ गई। पड़ोस में रहने वाले इस भाई ने उसे भाई के नाम पे कलंक, अपनी ही मुँहबोली बहन को चार हाथो में बेचाभाई के नाम पे कलंक, अपनी ही मुँहबोली बहन को चार हाथो में बेचा किया था। यहां आने के कुछ दिन बाद लड़की की जिंदगी पूरी तरह बदल गई। जिस भाई पर भरोसा कर वह भरतपुर आई थी वो उसे एक टेलर को बेचकर चला गया। जुल्म की ये दास्तां यहीं खत्म नहीं हुई, शारीरिक शोषण करने के बाद टेलर ने युवती को दूसरे व्यक्ति को बेच दिया। इस तरह इस लड़की को चार दरिंदों ने खरीदा और फिर बेचा।

ये है पूरा मामला

दो फरवरी को सेवा मंदिर स्वाधार गृह उदयपुर की काउंसलर निशा ने थाने में एक केस दर्ज कराया। उन्होंने पुलिस को बताया कि स्वाधार गृह में एक लड़की रहती है। उसने बताया कि उसके पड़ोस में रहने वाला उसका मुंह बोला भाई सजय चार महीने पहले उसे काम दिलाने के लिए दिल्ली से भरतपुर लाया था। यहां आने के बाद संजय ने लड़की को भगवती लाल एवं छोटू को बेच दिया। भगवती लाल ने कई दिन तक उसे एक सुनसान जगह पर रखा और उसका शारीरिक शोषण किया। कुछ दिन बाद उसने पिंटू नाम के व्यक्ति को बेच दिया। पिंटू ने राजकुमार उर्फ राजू को बेच दिया। इसके बाद राजकुमार ने विजय उर्फ पप्पू को बेच दिया। इस दौरान उसका लगातार शारीरिक शोषण होता रहा।

पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार

थाना हिरण मगरी पुलिस ने जांच शुरू की तो केस के तार लड़कियों की खरीद-फरोख्त कर शारीरिक शोषण करने वाले एक गिरोह से जुड़े। पुलिस ने गिरोह के सदस्यों के बारे में जानकारी जुटाई। इसके बाद भगवती लाल पुत्र भैरू लाल, राजकुमार उर्फ राजु पुत्र शंकर लाल, विजय उर्फ पप्पू पुत्र किशन लाल और पिन्टू तेली पुत्र को गिरफ्तार किया है।

Next Story