दिल्ली-एनसीआर

अश्लील फोटो बनाकर किया ब्लैकमेल, आरोपी गिरफ्तार

Admin4
13 July 2022 9:48 PM IST
अश्लील फोटो बनाकर किया ब्लैकमेल, आरोपी गिरफ्तार
x

नई दिल्ली/नोएडा : नोएडा थाना फेस-3 पुलिस ने महिला की अश्लील फोटो बनाकर रंगदारी मांगने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है. आरोपी की पहचान बब्लू सिंह के रूप में हुई है. वह बिहार के छपरा जिला का रहने वाला है. नोएडा पुलिस ने उसको ममूरा चौक से गिरफ्तार किया है.

आरोपी, पीड़िता के फोन पर फोटो व वीडियो बनाकर भेजने के बाद उसे धमकी देता था. साथ ही फोटो व वीडियो को वायरल करने की बात भी कहता था. आरोपी अब तक पीड़ित महिला से करीब सात लाख रुपये से अधिक ले चुका था.

डीसीपी सेंट्रल जोन हरीश चंदर ने बताया कि आरोपी पीडिता का अश्लील फोटो बनाकर उसे दिखाता था फिर रंगदारी मांगता था. आरोपी ने पहले महिला से 2 लाख 20 हजार 250 रुपये नकद लिए, फिर कुछ दिन बाद दोबारा से 5 लाख 9 हजार 75 रुपये की डिमांड की. ये पैसा उसने अपने खाते में इलेक्ट्रानिक माध्यम से ट्रांसफर करवा लिए. फिलहाल पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है.

Next Story