- Home
- /
- दिल्ली-एनसीआर
- /
- ब्लैक गार्लिक: दिल,...
दिल्ली-एनसीआर
ब्लैक गार्लिक: दिल, लिवर और इम्यूनिटी के लिए फायदेमंद, सूजन भी करें कम
SHIDDHANT
31 Dec 2025 8:55 PM IST

x
Delhi दिल्ली। लहसुन को सेहत का खजाना माना जाता है, लेकिन कुछ लोग इसके इस्तेमाल से इसलिए बचते हैं क्योंकि खाने के बाद मुंह से तेज बदबू आती है। पर लहसुन का एक ऐसा रूप भी है जो इसके बिल्कुल उलट होता है: ब्लैक गार्लिक, यानी काला लहसुन, जिसका टेक्सचर मुलायम और जेली जैसा होता है और स्वाद में हल्का मीठा होता है। काला लहसुन सामान्य सफेद लहसुन का धीरे-धीरे तैयार किया गया रूप है। इसे एक नियंत्रित तापमान और नमी में कई हफ्तों तक पकाया जाता है। इस प्रक्रिया में लहसुन का रंग सफेद से भूरा और फिर काला हो जाता है। साथ ही इसका तीखापन कम हो जाता है।
कच्चे लहसुन में एलिसिन नामक तत्व होता है, जो शरीर में एंटी-बैक्टीरियल और इम्यूनिटी बढ़ाने वाली ताकत देता है। वहीं, यह पेट की समस्याओं वाले लोगों के लिए भी फायदेमंद है। जिन लोगों को एसिडिटी और गैस की शिकायत रहती है, उनके लिए ब्लैक गार्लिक एक अच्छा विकल्प साबित होता है। यह खाने में तीखा नहीं होता, पेट में भारीपन नहीं लगता। ब्लैक गार्लिक शरीर को कई तरह से फायदा पहुंचाता है। यह शरीर में सूजन को कम करने में मदद करता है। सूजन कम होने से जोड़ों और दिल की सेहत भी बेहतर रहती है। इसके अलावा, यह इम्यूनिटी को मजबूत करता है। नियमित रूप से ब्लैक गार्लिक खाने से शरीर बीमारियों के खिलाफ ज्यादा मजबूत होता है। यह ब्लड प्रेशर नियंत्रित रखने में मदद करता है।
यह लिवर की सुरक्षा करने में भी आगे है। यह शरीर से हानिकारक तत्वों को बाहर निकालने में मदद करता है और लिवर को स्वस्थ बनाए रखता है। इसके अलावा, यह प्रदूषण, धुएं और फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से भी बचाव करता है। ब्लैक गार्लिक को खाने का तरीका भी आसान है। आप ब्लैक गार्लिक की एक से दो कली रोजाना खा सकते हैं। इसे सीधे चबाया जा सकता है या फिर खाने में मिलाया जा सकता है, लेकिन अगर आप किसी तरह की अन्य दवाइयां ले रहे हैं, तो इसे डॉक्टर की सलाह पर लेना जरूरी है
Tagsब्लैक गार्लिककाला लहसुनस्वास्थ्य लाभइम्यूनिटीब्लड प्रेशरलिवर हेल्थसूजन कम करनाडायजेशनप्राकृतिक एंटीऑक्सीडेंटजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





