दिल्ली-एनसीआर

सिसोदिया के रोड शो पर भाजपा का तंज, संबित पात्रा ने कहा - जैसे उन्होंने जीत लिया भ्रष्टाचार का विश्व कप

Rounak Dey
17 Oct 2022 12:03 PM IST
सिसोदिया के रोड शो पर भाजपा का तंज, संबित पात्रा ने कहा - जैसे उन्होंने जीत लिया भ्रष्टाचार का विश्व कप
x

नई दिल्ली। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया से आज सीबीआइ पूछताछ कर रही है। इससे पहले मनीष सिसोदिया अपने समर्थकों के साथ बड़ा रोड शो करके सीबीआइ के सामने पेश हुए। भाजपा ने इस पर निशाना साधा है। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि ये आम आदमी पार्टी का 'जश्न-ए-भ्रष्टाचार' है। साथ ही कहा कि मनीष सिसोदिया आज जिस तरह से अपने समर्थकों के साथ सड़कों पर खुली कार में नारे लगा रहे थे। ऐसा लगता है कि आम आदमी पार्टी ने भ्रष्टाचार का कोई विश्व कप जीत लिया है।

भाजपा ने कहा कि आजकल एक नया चलन शुरू हो गया है। जब भ्रष्टाचारियों से सवाल-जवाब करने के लिए बुलाया जाता है। तब ये सबसे पहले राजघाट चले जाते हैं, जैसे कि वह एक सत्याग्रह करने वाले हैं।

Next Story