- Home
- /
- दिल्ली-एनसीआर
- /
- पूर्व पीएम पंडित नेहरू...
दिल्ली-एनसीआर
पूर्व पीएम पंडित नेहरू की आलोचना करना भाजपा का मकसद: उदित राज
SHIDDHANT
10 Dec 2025 10:42 PM IST

x
Delhi दिल्ली। कांग्रेस नेता उदित राज ने भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान 10 घंटे चली वंदे मातरम की चर्चा सिर्फ भाजपा का एक मकसद था, जिसके जरिए वे पूर्व पीएम पंडित नेहरू को अपमानित कर सके। उदित राज ने शीतकालीन सत्र के दौरान कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा के भाषण का समर्थन किया, जिसमें उन्होंने कहा कि जरूरी मुद्दों से देश का ध्यान भटकाने के लिए संसद में वंदे मातरम पर बहस की जा रही है क्योंकि यह सरकार इस देश के वर्तमान की असलियत छुपाना चाहती है। पेपरलीक, बेरोजगारी, आरक्षण, महंगाई, महिलाओं की और देश की तमाम समस्याओं पर संसद में चर्चा क्यों नहीं हो रही है? हिम्मत है तो वर्तमान की बातें कीजिए।
प्रियंका ने आगे कहा कि मैं पीएम मोदी को एक सलाह देना चाहती हूं कि जैसे वह अपने अपमान की सूची बनाते हैं, वैसे ही नेहरू से जितनी शिकायतें हैं और जितनी गाली देनी है, उसकी एक सूची तैयार कर लीजिए, फिर एक दिन निर्धारित कर लीजिए और एक बार में खत्म कर दीजिए। कांग्रेस सांसद के इस बयान पर उदित राज ने कहा कि संसद में प्रियंका गांधी ने जो कहा है वह बिल्कुल सही है क्योंकि हर बार देशहित के मुद्दों को छोड़कर वे ऐसे मुद्दे लाते हैं जिनकी आड़ में वे पूर्व पीएम पंडित नेहरू को अपमानित कर सकें। संसद में महंगाई, बेरोजगारी, गरीबी, रोजगार, और किसानों के मुद्दों पर चर्चा होनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि जहां तक वंदे मातरम की बात है, तो देश की आजादी में एक कारण यह भी था। कांग्रेस ने अपने अधिवेशन में वंदे मातरम गीत को स्वीकार किया। यूनेस्को द्वारा दीपावली को अमूर्त विरासत सूची में शामिल करने पर कांग्रेस नेता उदित राज ने कहा कि यह हमारे लिए गर्व की बात है। कांग्रेस सांसद तारिक अनवर ने कहा कि यह अच्छी बात है कि अगर हमारे देश का कोई त्योहार यूनेस्को की लिस्ट में शामिल होता है, तो यह हम सभी के लिए गर्व की बात है।
कांग्रेस सांसद कुमारी शैलजा ने कहा कि यह हर किसी के लिए, पूरे देश के लिए और सभी भारतीयों के लिए बहुत खुशी की बात है। आप देख सकते हैं कि दशहरा और दीपावली सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि कई दूसरे देशों में भी मनाई जाती है। सभी धर्मों के लोग इन त्योहारों में हिस्सा लेते हैं।
Tagsकांग्रेसउदित राजप्रियंका गांधी वाड्रावंदे मातरम बहसभाजपापंडित नेहरूशीतकालीन सत्रमहंगाईबेरोजगारीरोजगारकांग्रेस सांसददीपावलीयूनेस्कोजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





