दिल्ली-एनसीआर

भाजपा ने दिल्ली की सभी सीटों पर जीत दर्ज कर 'इंडिया गठबंधन' की हवा निकाली

Admindelhi1
5 Jun 2024 3:24 AM GMT
भाजपा ने दिल्ली की सभी सीटों पर जीत दर्ज कर इंडिया गठबंधन की हवा निकाली
x
भाजपा ने सभी सीटों पर जीत का परचम लहराया

दिल्ली: आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन के बावजूद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने एक दिल्ली की सभी सातों सीटों पर लगतार बढ़त बनाए रखी। भाजपा शुरूाआत से ही सभी सीटों पर आगे चल रही थी। भाजपा ने सभी सीटों पर जीत का परचम लहराया है।

कांग्रेस ने यहां आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन किया था, जिसमें कांग्रेस के पास 3 और आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों से 4 सीटों पर चुनाव लड़ा था। चुनाव के परिणामों में इंडिया गठबंधन को सभी सीटों पर हार का मुहं देखना पड़ा है।

चांदनी चौक से भाजपा के प्रदीप खंडेलवाल ने जीत दर्ज की। कांग्रेस के जयप्रकाश अग्रवाल को हराया।

नॉर्थ ईस्ट दिल्ली से भाजपा के मनोज तिवारी ने जीत का परचम लहराया। कांग्रेस के कन्हैया कुमार को मात दी।

ईस्ट दिल्ली से भाजपा के हर्ष मल्होत्रा की जीत हुई। आम आदमी पार्टी के कुलदीप कुमार को शिकस्त दी।

नई दिल्ली से भाजपा की बांसुरी स्वराज की जीत हुई। आप की सोमनाथ भारती को हराया।

नॉर्थ वेस्ट दिल्ली से भाजपा के योगेन्द्र चंदोलिया ने चुनाव जीता। कांग्रेस के उदीतराज हराया।

वेस्ट दिल्ली से भाजपा के कमलजीत शेहरावत की जीत हुई। आप के महाबल मिश्रा को मात दी।

साउथ दिल्ली से भाजपा के रामवीर सिंह बिधूड़ी ने जीत का परचम लहराया। आप के सहीराम को हराया।

उत्तर-पश्चिम दिल्ली लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी योगेन्द्र चंदोलिया कांग्रेस के उदित राज से 92252 मतों से अधिक आगे चलती हुए नजर आए। वहीं दक्षिण दिल्ली लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी रामवीर सिंह बिधूडी अपने निकटतम प्रतिद्वंदी आम आदमी पार्टी के सही राम से 6424 मतों से अधिक आगे चलते हुए नजर आए।

पश्चिम दिल्ली लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी कमलजीत सेहरावत अपने निकटतम प्रतिद्वंदी आम आदमी पार्टी के महाबल मिश्रा से 67084 मतों की बढ़त बना रखाी थी। उत्तर-पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट पर भाजपा के मनोज तिवारी अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस के कन्हैया कुमार से 79071 मतों की बढ़त बना रखी थी।

वहीं चांदनी चौक लोकसभा सीट पर भाजपा के प्रवीण खंडेलवाल अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस के जेपी अग्रवाल से 19215 मतों से अधिक आगे थे, जबकि पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट पर भाजपा के हर्ष मल्होत्रा अपने निकटतम प्रतिद्वंदी आम आदमी पार्टी के कुलदीप कुमार से 14134 मतों से बढ़त बनाए हुए थे। नई दिल्ली लोकसभा सीट पर भाजपा की बांसुरी स्वराज अपने निकटतम प्रतिद्वंदी आम आदमी पार्टी के सोमनाथ भारती से 24957 मतों से अधिक थी। मतगणना पूरी होने पर सभी सीटों पर बीजेपी ने जीत दर्ज की है। इंडिया गठबंधन राजधानी में अपना खाता खोलने में असफल रही है।

Next Story