दिल्ली-एनसीआर

बीजेपी ने कहा पटरी पर लौटा रेलवे, पहले से कहीं अधिक सुरक्षित

mukeshwari
27 May 2023 2:53 PM GMT
बीजेपी ने कहा पटरी पर लौटा रेलवे, पहले से कहीं अधिक सुरक्षित
x

नई दिल्ली, 27 मई (आईएएनएस)। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार नौ साल पूरे होने का जश्न मना रही है। इस दौरान, अभी भी परिवहन के पसंदीदा साधनों में से एक भारतीय रेलवे ने सुरक्षा के मामले में बड़ी प्रगति की है। रेल दुर्घटनाओं की संख्या 2006-07 और 2013-14 के बीच 1,243 थी जो 2014-15 और 2022-23 के बीच 638 हो गई है।

मोदी ने 26 मई 2014 को प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली थी। उनके नेतृत्व में भाजपा ने तब 282 सीटें जीतकर अकेले अपने दम पर पूर्ण बहुमत हासिल किया था। उन्होंने 2019 के लोकसभा चुनाव में 303 सीटें जीतकर भारी जनादेश के साथ सत्ता में वापसी की। रेल मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि भाजपा सरकार के सत्ता में आने के बाद यात्रियों की सुरक्षा में सुधार और रेल दुर्घटनाओं को रोकने पर ध्यान केंद्रित किया गया है।

अधिकारी ने कहा, रेल हादसों के लिए जीरो टॉलरेंस के साथ रेलवे में सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई थी। मंत्रालय ने मानव रहित रेलवे क्रॉसिंग को हटाने की दिशा में काम किया, जो सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा था। अधिकारी ने बताया कि मंत्रालय के प्रयास रंग लाए। रेलवे 2006-07 से 2013-14 की अवधि के दौरान परिणामी ट्रेन दुर्घटनाओं को 1,243 से घटाकर 2014-15 से 2022-23 की अवधि के दौरान 638 तक लाने में सक्षम रहा, जो कि 54 की कमी है।

एक महत्वपूर्ण सुरक्षा सूचकांक दुर्घटना प्रति 10 लाख ट्रेन किलोमीटर 2006-07 में 0.23 था जो घटकर 2013-14 में 0.10 हो गया, और 2022-23 में 0.03 हो गया। अधिकारी ने बताया कि 2009-2014 के बीच पांच साल की अवधि में 5,687 मानव रहित रेलवे फाटकों को समाप्त किया गया था।

mukeshwari

mukeshwari

प्रकाश सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, प्रकाश जनता से रिश्ता वेब साइट में बतौर content writer काम कर रहे हैं। उन्होंने श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है। प्रकाश खेल के अलावा राजनीति और मनोरंजन की खबर लिखते हैं।

    Next Story