दिल्ली-एनसीआर

कांग्रेस के 9 सवाल पूछे जाने पर बीजेपी ने किया पलटवार

mukeshwari
26 May 2023 10:25 AM GMT
कांग्रेस के 9 सवाल पूछे जाने पर बीजेपी ने किया पलटवार
x

नई दिल्ली। भाजपा ने केंद्र में मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने पर कांग्रेस द्वारा पूछे गए 9 सवालों को झूठ का बड़ा पुलिंदा बताते हुए कहा है कि यह कांग्रेस की बेशर्मी की पराकाष्ठा है।

पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता रविशंकर प्रसाद ने पार्टी मुख्यालय में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी के द्वारा नरेंद्र मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने पर जो 9 सवाल पूछे गए हैं, वो झूठ का बड़ा पुलिंदा है। प्रसाद ने कांग्रेस पर तीखा निशाना साधते हुए कहा कि यह कांग्रेस की बेशर्मी की पराकाष्ठा है। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ 9 सवाल नहीं है बल्कि कांग्रेस पार्टी की खीज भरे सवाल है जो नरेंद्र मोदी के खिलाफ कांग्रेस पार्टी की नफरत की भावना से उपजे हैं। कांग्रेस नेता जयराम रमेश के ट्वीट की भाषा की भर्त्सना करते हुए रविशंकर प्रसाद ने कहा कि कांग्रेस दो चुनाव हार चुकी है और 2024 में भी हारने जा रही है।

प्रसाद ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि आप आलोचना कीजिए, लेकिन आलोचना में आप देश के अंदर के संकल्प को कमजोर मत कीजिए। यह उन लाखों सेवा कर्मियों का, डॉक्टर, नर्सेस, सफाई कर्मचारी, एम्बुलेंस चलाने वालों का बहुत बड़ा अपमान है, जिन्होंने कोविड काल में देश को बचाने की कोशिश की। पूरी दुनिया भारत से मिले वैक्सीन को याद कर रही है। दुनिया भर में कोविड के खिलाफ भारत की लड़ाई की तारीफ हो रही है। राहुल गांधी, अखिलेश यादव और कांग्रेस नेताओं ने भी वैक्सीन लगवाया।

अर्थव्यवस्था को लेकर कांग्रेस के आरोपों पर पलटवार करते हुए प्रसाद ने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार के 9 साल में आज भारत, दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। आज 16 हजार करोड़ रुपये का डिफेंस एक्सपोर्ट हो रहा है। भारत मोबाइल मैन्यूफेक्च रिंग में दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा मैन्यूफेक्च रर बन गया है। भारत में डिजिटल पेमेंट का आंकड़ा 10 बिलियन डॉलर का है। चाहे डिजिटल इंडिया हो, डिजिटल पेमेंट हो, जीएसटी, मोबाइल मैन्यूफेक्च रिंग, सड़कें, एयरपोर्ट, बिजली, किसानों की बात हो, नेशनल हाईवे की बात हो, स्टार्टअप इंडिया की बात हो, आज विकास के हर क्षेत्र में भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है। अगर ये सब कांग्रेस को नहीं दिखता है, तो कोई क्या कर सकता है।

उन्होंने मोदी सरकार की तमाम उपलब्धियों के बारे में बोलते हुए कांग्रेस पर कटाक्ष किया कि कांग्रेस पार्टी भ्रष्टाचार के बारे में सवाल पूछ रही है, जिसने पांचों तत्वों- थल, वायु, नभ, जल और अग्नि में भ्रष्टाचार का रिकॉर्ड बनाया। कट, करप्शन, कमीशन और कांग्रेस की बात करते हुए उन्होंने कांग्रेस के सवालों को दुर्भाग्यपूर्ण भी करार दिया। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार की बात करने वाली कांग्रेस को यह याद रखना चाहिए कि सोनिया गांधी और राहुल गांधी दोनों जमानत पर है

mukeshwari

mukeshwari

प्रकाश सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, प्रकाश जनता से रिश्ता वेब साइट में बतौर content writer काम कर रहे हैं। उन्होंने श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है। प्रकाश खेल के अलावा राजनीति और मनोरंजन की खबर लिखते हैं।

    Next Story