- Home
- /
- दिल्ली-एनसीआर
- /
- भाजपा अध्यक्ष नड्डा ने...
दिल्ली-एनसीआर
भाजपा अध्यक्ष नड्डा ने तुहिन सिन्हा को बनाया पार्टी का राष्ट्रीय प्रवक्ता
Rani Sahu
5 Sept 2023 9:00 PM IST

x
नई दिल्ली (आईएएनएस)। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने अपनी टीम का विस्तार करते हुए तुहिन सिन्हा को पार्टी का राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त किया है। भाजपा राष्ट्रीय महासचिव एवं मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह ने संगठनात्मक नियुक्ति को लेकर बयान जारी कर कहा कि "भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने तुहिन सिन्हा को पार्टी का राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त किया है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी।"
आपको बता दें कि लेखक तुहिन सिन्हा भाजपा के साथ जुड़े हुए हैं और पैनलिस्ट के तौर पर मीडिया में पार्टी का पक्ष रखते रहे हैं।
Next Story





