- Home
- /
- दिल्ली-एनसीआर
- /
- भाजपा अध्यक्ष जेपी...
दिल्ली-एनसीआर
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भारत रत्न लालकृष्ण आडवाणी को जन्मदिन की दीं शुभकामनाएं
SHIDDHANT
8 Nov 2025 11:34 PM IST

x
Delhi दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने भारत रत्न और पार्टी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी को जन्मदिन की बधाई दी। भाजपा अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जेपी नेड्डा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा कि भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व उप-प्रधानमंत्री, 'भारत रत्न' लालकृष्ण आडवाणी के जन्मदिन पर आज उनके निवास पहुंचकर शुभकामनाएं दीं एवं आशीर्वाद प्राप्त किया। राष्ट्रीय एकता और सांस्कृतिक पुनरुत्थान की दिशा में किए गए आपके अथक प्रयास हम सभी कोटिश: कार्यकर्ताओं के लिए अद्वितीय प्रेरणा के स्रोत हैं। ईश्वर से कामना करता हूं कि आप सदैव स्वस्थ रहें एवं दीर्घायु हों।
इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को भारत रत्न और वरिष्ठ भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी से उनके आवास पर मुलाकात की और उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पोस्ट पर लिखा कि लालकृष्ण आडवाणी को उनके जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं। एक महान दूरदर्शिता और बुद्धिमत्ता से संपन्न राजनेता, आडवाणी का जीवन भारत की प्रगति को सुदृढ़ करने के लिए समर्पित रहा है। उन्होंने सदैव निस्वार्थ कर्तव्य और दृढ़ सिद्धांतों की भावना को अपनाया है। उनके योगदान ने भारत के लोकतांत्रिक और सांस्कृतिक परिदृश्य पर अमिट छाप छोड़ी है। ईश्वर उन्हें उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु प्रदान करे।
गृह मंत्री अमित शाह ने भी लालकृष्ण आडवाणी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने 'एक्स' पर लिखा कि भाजपा के संस्थापक सदस्य, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और करोड़ों कार्यकर्ताओं के प्रेरणास्रोत, ‘भारत रत्न’ लालकृष्ण आडवाणी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। लालकृष्ण आडवाणी ने यह बताया है कि कैसे निःस्वार्थ भाव से पूरा जीवन राष्ट्र के प्रति समर्पित किया जाता है। संगठन से लेकर सरकार तक, उनके हर दायित्व का एक ही लक्ष्य रहा है, राष्ट्र प्रथम। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में उन्होंने संगठन को गांवों की चौपालों से लेकर महानगरों तक पहुंचाया और गृह मंत्री के रूप में देश की सुरक्षा को सुदृढ़ किया। श्रीरामजन्म भूमि आंदोलन में भी उन्होंने अग्रणी भूमिका निभाई और रथ यात्रा निकालकर पूरे देश में जनजागरण किया। ईश्वर से उनके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं।
Tagsलालकृष्ण आडवाणीभारत रत्नजन्मदिनजेपी नड्डानरेंद्र मोदीअमित शाहभाजपावरिष्ठ नेताराष्ट्र सेवाप्रेरणास्वास्थ्यदीर्घायुजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





