दिल्ली-एनसीआर

भाजपा ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की

Admin Delhi 1
11 Feb 2022 9:45 AM GMT
भाजपा ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की
x

भरतीय जनता पार्टी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर आज पंडित दीनदयाल उपाध्याय पार्क स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धाजंलि दी। इस मौके पर भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं दिल्ली प्रदेश प्रभारी बैजयन्त जय पांडा ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय की बातें और विचारधारा न सिर्फ भाजपा के लिए प्रोत्साहन है बल्कि एक उद्देश्य है जिसे हम जनता तक पहुंचाने में कामयाव हो पाए हैं। पांडा ने कहा कि अंत्योदय जो पंडित दीनदयाल उपाध्याय की देन है आज के कोरोना काल के समय में 80 करोड़ लोगों के लिए वरदान साबित हुआ है क्योंकि माननीय प्रधानमंत्र नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में मुफ्त राशन पहुँचाने का काम किया गया। वहीं डॉ. अलका गुर्जर ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने पार्टी को एक विचारधारा दी और पार्टी आज उसी के अनुरूप जन कल्याण की भावना से कार्य कर रही है। पण्डित दीनदयाल भारतीय राजनीति में एक ऐसे हस्ताक्षर हैं जिन्होंने रजनीति की दिशा और दशा दोनों बदल दी। पार्टी ने उनके दिए सिद्धान्तों के अनुरूप ही आज अंत्योदय के सिद्धांत को अपनाकर हर कार्य समाज के हर एक तबके के लिए कर रही है। भाजपा की केंद्र और राज्यों की सभी सरकारों द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का मूल गरीब से गरीब व्यक्ति तक सुविधा और लाभ पहुँचाना है।


महेन्द्र पांडेय ने कहा कि आज तक पंडित दीनदयाल उपाध्याय का निधन एक पहेली बनी हुई है, जबकि इसके लिए कई आयोग गठित किये गए, लेकिन कुछ परिणाम नहीं मिल सका। उन्होंने कहा कि हमारा मानना है कि वह एक बहुत बड़ी अंतराष्ट्रीय साज़िश थी क्योंकि उन्होंने भारतीय राजनीति में एक नई विचारधारा एवं कीर्तिमान स्थापित करने की कोशिश की जिससे कई विदेशी ताकते भी भयभीत थी। उन्होंने कहा कि देश में आने वाली पंचवर्षीय योजना भी पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की विचारधारा की देन है। देश को पूंजीवादी की तरफ ले जा रहे कुछ लोगों के बीच में रोड़ा बन पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने उस वक़्त भारत के राष्ट्र होने के प्रमाण पर कहा कि भारत एक प्राचीन राष्ट्र है, यह कोई नया राष्ट्र नहीं है ना ही किसी के द्वारा बनाया गया है।भाजपा ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की

Next Story