- Home
- /
- दिल्ली-एनसीआर
- /
- भाजपा सांसद योगेंद्र...
दिल्ली-एनसीआर
भाजपा सांसद योगेंद्र चंदोलिया का दावा, एक साल बाद दिल्ली से प्रदूषण होगा खत्म
SHIDDHANT
22 Nov 2025 10:32 PM IST
Delhi दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में प्रदूषण को लेकर विपक्ष दिल्ली सरकार को घेर रहा है। इस मुद्दे को लेकर भाजपा सांसद योगेंद्र चंदोलिया ने आम आदमी पार्टी (आप) पर निशाना साधा है। उन्होंने दावा कि एक साल बाद दिल्ली से प्रदूषण खत्म हो जाएगा। चंदोलिया ने मीडिया से बातचीत में आम आदमी पार्टी से सवाल किया कि अपने 11 साल के शासनकाल में पार्टी ने इस विषय पर क्या किया?
उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी टूटी हुई सड़कें, ओवरफ्लो नाले और निचले स्तर की अर्थव्यवस्था छोड़कर गई थी। आम आदमी पार्टी जो काम 11 साल में नहीं कर पाई, वो रेखा गुप्ता सरकार से 6-7 महीने में करने की उम्मीद करती है। रेखा गुप्ता सरकार इस विषय पर काम कर रही है। उन्होंने दावा किया कि एक साल बाद दिल्ली से प्रदूषण खत्म हो जाएगा।
एसआईआर को लेकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव के बयान पर भी चंदोलिया ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव बिहार में भी बार-बार यही कह रहे थे। उनका क्या हश्र हुआ? योगेंद्र चंदोलिया ने कहा कि अखिलेश यादव और लालू यादव को लोग सुनना नहीं चाहते। बिहार में राहुल गांधी ने भी अपने 15 दिन खराब किए। राहुल गांधी बिहार में वोट मांगने गए थे। लोग उन्हें सुनने नहीं आ रहे थे, इसलिए वो पानी में भी कूदे और मछलियां पकड़ने लगे, लेकिन पानी में कूदने से वोट नहीं मिलते।
उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में एसआईआर लागू होने से ममता बनर्जी परेशान हैं। बंगाल में लाखों की संख्या में घुसपैठियों को बसाया गया है। एसआईआर केवल बंगाल और बिहार में नहीं, पूरे देश में लागू होने जा रहा है। 12 राज्यों में इस पर काम किया जा रहा है। चुनाव आयोग एक संवैधानिक संस्था है और पूरी पारदर्शिता के साथ काम कर रही है। आयोग उन्हीं लोगों को मतदाता सूची में रखेगा जो भारत के नागरिक हैं। पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की सरकार जाने वाली है।
Tagsदिल्लीप्रदूषणभाजपायोगेंद्र चंदोलियाआम आदमी पार्टीरेखा गुप्ता सरकारएसआईआरअखिलेश यादवबिहारपश्चिम बंगालममता बनर्जीचुनाव आयोगमतदाता सूचीहवा की गुणवत्ताराजनीतिक विवादपर्यावरण।जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





