दिल्ली-एनसीआर

भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवाल बोले— देश में तेल की कोई कमी नहीं

SHIDDHANT
6 March 2026 8:31 PM IST
भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवाल बोले— देश में तेल की कोई कमी नहीं
x
Delhi दिल्ली। तेल आपूर्ति को लेकर जारी सियासी बहस के बीच भाजपा सांसद Praveen Khandelwal ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने कई बार स्पष्ट किया है कि देश में तेल की कोई कमी नहीं है, लेकिन इसके बावजूद विपक्ष अनावश्यक भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहा है।
दिल्ली में मीडिया से बातचीत करते हुए प्रवीण खंडेलवाल ने कहा कि सरकार लगातार यह स्पष्ट कर रही है कि भारत के पास पर्याप्त मात्रा में तेल का भंडार मौजूद है और आपूर्ति को लेकर चिंता की कोई जरूरत नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी दल सरकार के नेतृत्व के बयानों को नजरअंदाज करते हुए किसी दूसरे, तीसरे या चौथे व्यक्ति की बातों को आधार बनाकर भ्रम फैलाने का काम कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि यह विपक्ष की मानसिकता को दर्शाता है। खंडेलवाल के अनुसार विपक्ष लगातार जनता द्वारा नकारे जाने के कारण इस तरह की राजनीति कर रहा है। उन्होंने कहा कि जब जनता बार-बार उन्हें स्वीकार नहीं कर रही है, तो वे बेबुनियाद आरोपों और गलत सूचनाओं के सहारे माहौल बनाने की कोशिश कर रहे हैं।
भाजपा सांसद ने यह भी कहा कि केंद्र सरकार देश की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। सरकार का लक्ष्य है कि देश में ऊर्जा सुरक्षा मजबूत रहे और आम लोगों को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
उन्होंने भरोसा जताया कि सरकार की नीतियों और योजनाओं के चलते देश में ऊर्जा आपूर्ति पूरी तरह स्थिर बनी रहेगी। साथ ही उन्होंने विपक्ष से अपील की कि वह अनावश्यक बयानबाजी से बचते हुए राष्ट्रीय हित के मुद्दों पर जिम्मेदारी के साथ व्यवहार करे।
Next Story