- Home
- /
- दिल्ली-एनसीआर
- /
- रामलीला में भगवान...
दिल्ली-एनसीआर
रामलीला में भगवान परशुराम की भूमिका निभाएंगे भाजपा सांसद मनोज तिवारी
SHIDDHANT
14 Sept 2025 10:25 PM IST

x
North-East नॉर्थ-ईस्ट: दिल्ली से भाजपा सांसद मनोज तिवारी रामलीला मंचन के दौरान भगवान परशुराम की भूमिका निभाएंगे। यह जानकारी उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दी। भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने रविवार को लव कुश रामलीला कमेटी के संचालकों के साथ अपने घर पर प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने बताया कि वह इस बार भगवान परशुराम की भूमिका लव कुश रामलीला कमेटी में निभाएंगे। उन्होंने कहा कि 28 सितंबर के आसपास उनका रोल लव कुश रामलीला कमेटी में दिल्ली वासियों को दिखाई देगा। इस मौके पर मनोज तिवारी ने देश की सभी रामलीला कमेटियों से आग्रह किया है कि रामलीला स्क्रिप्ट पर खास ध्यान दिया जाए। रामलीला में प्राचीन तथ्यों के साथ ही स्क्रिप्ट को तैयार किया जाए और उनके तथ्यों को तोड़-मरोड़ कर पेश न किया जाए। इसकी अपील आज भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने की है।
मनोज तिवारी ने कहा कि मैं सातवें वर्ष में लव कुश रामलीला समिति में भूमिका निभाऊंगा। मैं जब छोटा था तब से रामलीला मंचन में भाग लेता हूं। मैंने माता सीता और कैकेयी की भूमिका निभाई है। जो भी रोल मिल जाए, उसको बखूबी निभा रहा हूं। लव कुश रामलीला समिति अपने शतक वर्ष की तरफ बढ़ रही है। रामलीला में हर व्यक्ति को भाग लेना चाहिए, चाहे वह रोल कर रहा हो या नहीं। राम सिर्फ एक चरित्र नहीं हैं, राम हमारी संस्कृति और सभ्यता हैं। भारत को विकसित होने के लिए दूसरे धर्म के लोगों ने भी श्रीराम को अपनाया है। उन्होंने कहा कि श्रीराम की संस्कृति को कुछ लोग विवादित बना देते हैं। परशुराम ने 21 बार धरती को क्षत्रियों से खाली कर दिया। इसके चलते समाज में ब्राह्मण और क्षत्रिय आपस में भिड़े रहते हैं। ऐसा नहीं होना चाहिए। उन्होंने भारत-पाकिस्तान के मैच को लेकर भी अपनी बात कही। उन्होंने कहा कि भारतीय टीम पाकिस्तान की धरती पर मैच नहीं खेल रही है। जैसा वर्ल्ड कप के समय हुआ था, वैसा ही इस बार मैच देखने को मिल रहा है। उम्मीद है कि लोग भारतीय टीम को सपोर्ट करेंगे।
Tagsमनोज तिवारीभगवान परशुरामलव कुश रामलीलादिल्लीभाजपा सांसदरामलीला स्क्रिप्टसंस्कृतिभारत-पाकिस्तान मैचजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





