- Home
- /
- दिल्ली-एनसीआर
- /
- पीएम मोदी के 75वें...
दिल्ली-एनसीआर
पीएम मोदी के 75वें जन्मदिन पर भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन ने निजामुद्दीन औलिया की दरगाह पर चढ़ाई चादर
jantaserishta.com
17 Sept 2025 8:55 PM IST

x
DELHI दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन के मौके पर भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन ने हजरत निजामुद्दीन औलिया की दरगाह पर चादर चढ़ाई और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लंबी आयु के लिए दुआ मांगी। मीडिया से बातचीत के दौरान भाजपा नेता ने कहा कि हम सभी लोग हजरत निजामुद्दीन औलिया की दरगाह पर आए हैं। प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर हमने उनकी लंबी उम्र के लिए दुआ की है। उन्होंने कहा कि वे ऐसे ही मुल्क को चलाते रहें और मुल्क में अमन शांति बनी रहे। भाजपा नेता ने कहा कि आज भारत ही नहीं बल्कि विदेशों से भी पीएम मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं मिल रही हैं। सब समाज के लोग आज उनका जन्मदिन मना रहे हैं क्योंकि वह हिंदुस्तान के प्रधानमंत्री हैं। पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत तेजी से विकास कर रहा है और आगे भी भारत लगातार विकास के पथ पर चलता रहेगा।
भाजपा नेता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि उनके दिल में भारत बसता है और हर भारतवासी के दिल में वो बसते हैं। देश और देशवासियों के कल्याण के लिए अपने जीवन का एक-एक पल समर्पित कर रहे हैं। हम सभी के चहेते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की दिल की गहराई से बधाई और शुभकामनाएं। आपको लंबी आयु मिले और आप हमेशा स्वस्थ रहें। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन के अवसर पर निजामुद्दीन औलिया की दरगाह के नायब सज्जादानशीन फरीद अहमद निजामी ने उन्हें शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि हम प्रधानमंत्री मोदी को जन्मदिन की मुबारकबाद देते हैं। उनके लिए हमने विशेष दुआ की है। दरगाह पर हर शख्स के लिए दुआ की जाती है और पीएम मोदी की सलामती व दीर्घायु के लिए भी चादर चढ़ाई गई है।
उन्होंने कहा कि यूं तो यहां हर शख्स के लिए चादर चढ़ाई जाती है, लेकिन पीएम मोदी हमारे लिए खास हैं; वे देश के प्रधानमंत्री हैं। उनके नेतृत्व में भारत तरक्की कर रहा है, हम उनकी लंबी आयु की कामना करते हैं। वक्फ पर सुप्रीम कोर्ट के अंतरिम फैसले पर उन्होंने कहा कि हमने पहले भी इस बात को विरोध जताया था कि वक्फ में संशोधन ठीक नहीं है। हालांकि, अभी अंतरिम फैसला है। जब कोर्ट का अंतिम फैसला आएगा तभी इस पर ज्यादा कुछ कह सकते हैं।
Tagsपीएम मोदी75वां जन्मदिनशाहनवाज हुसैननिजामुद्दीन औलिया दरगाहचादर चढ़ानादीर्घायुदुआभारतभाजपा.जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





