दिल्ली-एनसीआर

भाजपा हर मोर्चे पर विफल, अब सपा का बजेगा डंका: कुंवर नादिर शाह

Admin Delhi 1
2 May 2023 6:46 AM GMT
भाजपा हर मोर्चे पर विफल, अब सपा का बजेगा डंका:  कुंवर नादिर शाह
x

नॉएडा न्यूज़: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता कुंवर नादिर शाह ने कहा है कि भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के नगर निगम एवं नगर निकाय के चुनाव में समाजवादी पार्टी का डंका बज चुका है और चुनाव परिणाम आने पर पता चल जाएगा कि भाजपा सरकार ने जनता का कितना काम किया है।

उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा कराए जा रहे विकास कार्यों से प्रदेश की जनता खुश नहीं है, क्योंकि सरकार ने विकास के नाम पर जनता को ठगने का काम किया है। शाह ने कहा कि समाजवादी शासनकाल में हुए विकास कार्यों को भाजपा की सरकार जनता को गिना कर बेवकूफ बनाने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी का कार्यकर्ता नगर निकाय के चुनाव में पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में पूरी ताकत के साथ चुनाव प्रचार में लगा हुआ है।

उन्होंने कहा कि गौतमबुद्धनगर के पांच नगर पंचायतों एवं एक नगर पालिका परिषद के चुनाव में समाजवादी पार्टी कब्जा होने जा रहा है। उन्होंने कहा कि आगामी 13 मई को चुनाव परिणाम यह साबित कर देगा कि जनता किसके साथ है।

Next Story