दिल्ली-एनसीआर

BJP जिला अध्यक्ष को मिल सकती है टिकट, नामांकन की संभावना

Ashish verma
29 May 2025 10:33 PM IST
BJP  जिला अध्यक्ष को मिल सकती है टिकट, नामांकन की संभावना
x
BJP जिला अध्यक्ष को मिल सकती है टिकट

New Delhi.नई दिल्ली। भाजपा का दावा है कि पारदर्शी और रायशुमारी के जरिए जिला अध्यक्षों का चयन किया जाएगा, लेकिन सूची जारी होते ही असंतोष शुरू हो गया। सबसे ज्यादा असंतोष पूर्वांचल के नेताओं में है। इसकी वजह यह है कि पूर्वांचल के किसी नेता को जिले की कमान नहीं दी गई है। वहीं पार्टी नेताओं का कहना है कि जिला टीम में उन्हें महत्वपूर्ण पद दिए जाएंगे। पार्टी बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी हुई है। दिल्ली में रहने वाले पूर्वांचल के नेताओं को इस बार संगठन में उचित महत्व मिलने की उम्मीद थी। लेकिन, हाल ही में 14 जिला अध्यक्षों की सूची जारी होने पर उन्हें निराशा हाथ लगी। इससे पहले बाहरी दिल्ली जिले की जिम्मेदारी लगातार दो बार पूर्वांचल के नेताओं को दी गई थी।एक भी नेता को जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी नहीं दी गई इस बार पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड से एक भी नेता को जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी नहीं दी गई।

जिलों में पहले से तैनात प्रभारियों में से कोई भी इन राज्यों से नहीं है। उनका कहना है कि संगठन में उपेक्षा से कार्यकर्ता निराश हैं। इन राज्यों के लोगों को पार्टी से जोड़ने के लिए उन्हें नेतृत्व देना जरूरी है।कई नेताओं का कहना है कि पार्टी द्वारा कराए गए जनमत सर्वेक्षण में किसी भी जिले से पूर्वांचल के नेता का नाम दावेदार के तौर पर प्रदेश नेतृत्व के पास नहीं पहुंचा। यही वजह है कि यह स्थिति पैदा हुई है। हर जिले से एक महिला और एक अनुसूचित जाति के नेता का नाम भेजना अनिवार्य था। इसी वजह से सामान्य वर्ग की एक महिला और अनुसूचित जाति की एक महिला को जिला अध्यक्ष बनाया गया। अनुसूचित जाति से ताल्लुक रखने वाले एक पुरुष नेता को भी जिले की जिम्मेदारी दी गई है।

अब तक घोषित 204 मंडल अध्यक्षों में से 27 पूर्वांचल से हैंभाजपा पूर्वांचल मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष संतोष ओझा का कहना है कि पूर्वांचल के नेताओं की अनदेखी गलत है। उनका कहना है कि संगठन और सरकार में पूरा प्रतिनिधित्व दिया जाता है। अब तक घोषित 204 मंडल अध्यक्षों में से 27 पूर्वांचल से हैं। प्रदेश महिला मोर्चा और अन्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भी इसी क्षेत्र से ताल्लुक रखते हैं। मनोज तिवारी पूर्व प्रदेश अध्यक्ष होने के साथ-साथ सांसद भी हैं।विधानसभा चुनाव में पार्टी ने पांच पूर्वांचल नेताओं को टिकट दिया था, जिनमें से चार विजयी हुए। इनमें कपिल मिश्रा और पंकज सिंह को मंत्री बनाया गया है और अभय वर्मा को विधानसभा में मुख्य सचेतक बनाया गया है। दिनेश सिंह पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष होने के साथ-साथ नई दिल्ली नगर पालिका परिषद के सदस्य भी हैं। इसी तरह कई पूर्वांचल नेताओं को संगठन और नगर निगम में जिम्मेदारी दी गई है।


Next Story