दिल्ली-एनसीआर

भाजपा ने 307 ठेके नहीं ख़ोलने दिए और बाकी अवैध 297 भी जल्द होंगे सील: चहल

Admin Delhi 1
11 Feb 2022 12:11 PM GMT
भाजपा ने 307 ठेके नहीं ख़ोलने दिए और बाकी अवैध 297 भी जल्द होंगे सील: चहल
x

प्रदेश भाजपा महामंत्री कुलजीत सिंह चहल ने आज कहा कि दिल्ली की केजरीवाल सरकार द्वारा 551 शराब के ठेके खोले गए हैं जिनमें से 297 वैसे ठेके हैं जो गैर कानूनी हैं या जो मंदिरों, गुरुद्वारों, विद्यालयो के बगल एवं रिहायशी इलाकों में खोले गए हैं जिसमें मास्टर प्लान और निगम के कानूनों का उलंघन किया गया है, जिसे तुरंत प्रभाव से सील किया जाए। जिस तरह से प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री आदेश गुप्ता ने मोतीनगर के शराब के ठेके को सील किया और फिर बाद में निगम ने उस पर मोहर लगाई उसी तर्ज पर पूरी दिल्ली में 297 अवैध शराब की दुकानों को भी सील कर बन्द किया जाए। आज एक प्रेसवार्ता में उन्होंने कहा कि भाजपा शराब नीति के खिलाफ अपना आंदोलन बड़े जोरदार तरीके से करने वाली है और प्रदेश को शराब नगरी बनने से रोकने के लिए दिल्ली की जनता के साथ खड़ी है। हमारे प्रयासों की ही देन है कि 307 शराब के ठेके जो गैर कानूनी तौर पर खोले जाने थे, उन्हें हमने रोक दिया है या ठेकेदारों ने अपना नाम लाइसेंस लेने से वापस ले लिया है। आज हुए प्रेसवार्ता में चहल के साथ प्रदेश उपाध्यक्ष राजन तिवारी, प्रदेश मीडिया प्रमुख नवीन कुमार जिंदल, महापौर सरदार राजा इकबाल सिंह एवं प्रदेश भाजपा मीडिया सह प्रमुख हरिहर रघुवंशी उपस्थित थे।



Next Story