दिल्ली-एनसीआर

BJP ने रामलीला मैदान से फूंका एमसीडी चुनाव का बिगुल, नड्डा का केजरीवाल सरकार पर हमला

Rounak Dey
16 Oct 2022 2:24 PM IST
BJP ने रामलीला मैदान से फूंका एमसीडी चुनाव का बिगुल, नड्डा का केजरीवाल सरकार पर हमला
x

दिल्ली रामलीला मैदान में भारतीय जनता पार्टी का पंच परमेश्वर सम्मेलन आयोजित हो रहा है, जिसमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा उपस्थित लोगों को संबोधित कर रहे हैं। उनके संबोधन को दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) चुनाव के लिए भाजपा का शंखनाद माना जा रहा है।

पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा, ''प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में चौमुखी विकास हो रहा है। दिल्ली में मोदी सरकार ने कई विकास कार्य किए, लेकिन नाकारा केजरीवाल सरकार दिल्ली के विकास कार्यों में बाधा डालने का काम करती रही है। अपने आप को बड़े राजनीतिक दल का दावा करने वाली पार्टियां भी रामलीला मैदान में जनसभा नहीं कर पाती हैं, वहीं भाजपा का कार्यकर्ता सम्मेलन इस मैदान में होता है।''

नड्डा ने आगे कहा, ''भारतीय जनता पार्टी का अपना एक सिद्धांत है। हमारे लिए सबसे पहले देश है। सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास जो प्रधानमंत्री जी का मूल मंत्र है हम उस पर काम करते हैं।''

जेपी नड्डा ने कहा, ''भाजपा एक वैचारिक पार्टी है, कैडर बेस पार्टी है। हमने कहा पंच परमेश्वर, हर बूथ से पांच कार्यकर्ता आएगा तो ये हमारा पंच परमेश्वर सम्मेलन हो जाता है। जब हम कहते हैं बूथ समिति तो यही संख्या 5 लाख हो जाती है। ये ताकत अगर किसी में है तो वो भाजपा में है।''

नड्डा ने आगे कहा, ''भाजपा में आज लोकसभा में 302 एमपी हैं। राज्य सभा में 92 एमपी हैं, हमारे 1,395 विधायक हैं। देश के 18 राज्यों में राजग की सरकार है, जिसमें 12 में पूर्ण बहुमत से भाजपा सरकार है

Next Story