- Home
- /
- दिल्ली-एनसीआर
- /
- भाजपा बीएलए ने फॉर्म 7...
दिल्ली-एनसीआर
भाजपा बीएलए ने फॉर्म 7 भरकर अतिरिक्त वोटर आईडी पर जताई आपत्ति
SHIDDHANT
3 Sept 2025 8:19 PM IST

x
DELHI दिल्ली: मतदाता पहचान पत्र के मामले में कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। इस मामले में चुनाव आयोग ने नोटिस भेजकर जवाब मांगा है। अब भारतीय जनता पार्टी के बीएलए ने फॉर्म 7 भरकर पवन खेड़ा के अतिरिक्त मतदाता पहचान पत्र पर आपत्ति जताई है। भाजपा बीएलए ने चुनाव आयोग के फॉर्म 7 को भरकर पवन खेड़ा के अतिरिक्त वोटर आईडी को रद्द करने की मांग की है। उन्होंने फॉर्म 7 में बताया कि कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के पास नई दिल्ली में दो विधानसभा क्षेत्रों के वोटर कार्ड हैं। नई दिल्ली के काका नगर और लोधी रोड में अलग-अलग वोटर कार्ड हैं। ऐसे में उनके एक मतदान पहचान पत्र को रद्द करने की मांग की गई है। उनके एपिक नंबर टी2डी2224582 और एसजेई0755967 हैं।
इस मामले में चुनाव आयोग ने पवन खेड़ा से जवाब मांगा कि उनके खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं की जाए। साथ ही, पवन खेड़ा को 8 सितंबर को कार्यालय बुलाया गया है। बता दें कि मतदाता सूची में किसी के नाम पर आपत्ति दर्ज कराने या कुछ परिस्थितियों में अपना या किसी और का नाम हटाने का अनुरोध करने के लिए फॉर्म 7 एक प्रमुख दस्तावेज है। पवन खेड़ा की पत्नी कोटा नीलिमा के पास भी दो वोटर आईडी हैं। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने दावा किया है कि तेलंगाना के खैरताबाद से चुनाव लड़ने वाली नीलिमा के पास दो सक्रिय मतदाता पहचान पत्र हैं। मालवीय ने चुनाव आयोग से इसकी जांच करने की मांग की है।
उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर मतदाता सूची शेयर करते हुए आरोप लगाया कि कोटा नीलिमा का नाम खैरताबाद और नई दिल्ली, दोनों जगहों की वोटर लिस्ट में दर्ज है। उनके मुताबिक, नीलिमा ने 2023 में दाखिल शपथपत्र में अपने खैरताबाद स्थित एपिक नंबर टीजीजेड2666014 का उल्लेख किया था, जो 2025 तक भी सक्रिय है। यह एपिक 'गफ्फर खान कॉलोनी रोड नं. 10' पते पर पंजीकृत था, जो अब 'गौरी शंकर नगर वेलफेयर एसोसिएशन' पते पर दर्ज है। मालवीय ने यह भी दावा किया कि कोटा नीलिमा के पास एक और एपिक नंबर (एसजेई0755975) है, जिसमें नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र के काका नगर इलाके का पता दर्ज है। इस एपिक में नाम 'के. नीलिमा' लिखा है और पति के नाम में पवन खेड़ा का उल्लेख है।
Tagsपवन खेड़ाकोटा नीलिमादो वोटर आईडीचुनाव आयोगफॉर्म-7भाजपाजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





