- Home
- /
- दिल्ली-एनसीआर
- /
- भाजपा ने दिल्ली की सभी...
दिल्ली-एनसीआर
भाजपा ने दिल्ली की सभी 7 लोकसभा सीटों के लिए प्रभारियों के नामों की घोषणा की
Rani Sahu
18 Aug 2023 6:25 PM GMT
![भाजपा ने दिल्ली की सभी 7 लोकसभा सीटों के लिए प्रभारियों के नामों की घोषणा की भाजपा ने दिल्ली की सभी 7 लोकसभा सीटों के लिए प्रभारियों के नामों की घोषणा की](https://jantaserishta.com/h-upload/2023/08/18/3324008-bjp.webp)
x
नई दिल्ली (आईएएनएस)। 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटी भाजपा ने शुक्रवार को दिल्ली की सभी सात संसदीय सीटों के लिए अपने प्रभारियों के नामों का ऐलान कर दिया है। भाजपा ने कहा कि दिनेश प्रताप सिंह को नई दिल्ली लोकसभा सीट का प्रभारी, हर्ष मल्होत्रा को पूर्वी दिल्ली सीट का प्रभारी, योगेन्द्र चंदोलिया को उत्तर पश्चिम दिल्ली का प्रभारी और कमलजीत सहरावत को उत्तर पूर्वी दिल्ली का प्रभारी नियुक्त किया गया है।
राजेश भाटिया को चांदनी चौक लोकसभा सीट, राजीव बब्बर को दक्षिणी दिल्ली सीट और जय प्रकाश को पश्चिमी दिल्ली सीट का प्रभारी नियुक्त किया गया है।
बीजेपी ने दिल्ली में जिला प्रभारी और सह-प्रभारी भी नियुक्त किए हैं। ज्ञात हो कि पिछले लोकसभा चुनाव में भाजपा ने सभी सात सीटों पर जीत हासिल की थी।
Tagsभाजपादिल्लीलोकसभा सीटों2024 के लोकसभा चुनावBJPDelhiLok Sabha Seats2024 Lok Sabha Electionsताज़ा समाचारब्रेकिंग न्यूजजनता से रिश्ताजनता से रिश्ता न्यूज़लेटेस्ट न्यूज़हिंदी समाचारआज का समाचारनया समाचारTaza SamacharBreaking NewsJanta Se RishtaJanta Se Rishta NewsLatest NewsHindi NewsToday's NewsNew News
![Rani Sahu Rani Sahu](https://jantaserishta.com/h-upload/2022/03/14/1542683-copy.webp)
Rani Sahu
Next Story