दिल्ली-एनसीआर

बाइक सवार बदमाशों ने मनी ट्रांसफर कारोबारी के कर्मचारी से लुटे 34 लाख की, पुलिस की जांच जारी

Admin Delhi 1
24 Jun 2022 11:15 AM IST
बाइक सवार बदमाशों ने मनी ट्रांसफर कारोबारी के कर्मचारी से लुटे 34 लाख की, पुलिस की जांच जारी
x

दिल्ली क्राइम न्यूज़: सराय रोहिल्ला इलाके में बाइक सवार बदमाशों ने मनी ट्रांसफर कारोबारी के कर्मचारी से 34 लाख 17 हजार रुपए से भरा बैग छीन कर फरार हो गए। पुलिस आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरे की मदद से पूरी वारदात का खुलासा करने में जुटी है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि कितनी रकम गई है इसकी जांच पड़ताल की जा रही है और कर्मचारी से भी पूछताछ की जा रही है।

पुलिस कारोबारी के कर्मचारी से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है। जानकारी के मुताबिक कारोबारी विजय राठौर परिवार के साथ पंजाबी बस्ती सराय रोहिल्ला में रहते हैं। उनका मनी ट्रांसफर का काम दया बस्ती में है देर शाम उनका कर्मचारी विक्की गुप्ता आनंद पर्वत से एक अन्य कारोबारी के यहां से बैग में 34 लाख 17 हजार रुपए लेकर आ रहा था जैसे ही वह सराय रोहिल्ला फ्लाईओवर के पास पहुंचा तभी एक बाइक पर तीन बदमाशों ने उसकी स्कूटी में टक्कर मारी और रुपयों से भरा बैग लूटकर फरार हो गए पीड़ित ने घटना की जानकारी कारोबारी और पुलिस को दी मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Next Story