दिल्ली-एनसीआर

बाइक सवार बदमाशों ने युवक से लूटे 5 लाख रुपये

Admin4
17 Jan 2023 1:46 PM GMT
बाइक सवार बदमाशों ने युवक से लूटे 5 लाख रुपये
x
नई दिल्ली। दिल्ली में अपराध की घटनाएं आये दिन बढ़ती जा रहीं हैं। लाख कोशिशों के बाद भी यहां अपराध कम होने का नाम ही नहीं ले रहा है। श्रद्धा मर्डर केस ने पूरे देश को झकझोर कर दिया। आये दिन यहां हो रही घटनाओं से लोगों में डर का माहौल है। ऐसी ही एक और घटना सामने आई है जिसमें दो बाइक सवार चार बदमाशों ने एक युवक से करीब 5 लाख रूपये लूट लिए। पूरी घटना का CCTV फुटेज सामने आया है। जो दिल दहला देने वाला है। लोगों के बीच में बदमाशों ने चलती सड़क पर युवक से लूट की घटना को अंजाम दे दिया।
दिल्ली पुलिस (Delhi Police) से मिली जानकारी के अनुसार शक्ति नगर, रूप नगर इलाके का सीसीटीवी फुटेज 14 जनवरी का सामने आया है, जिसमें 2 मोटरसाइकिल पर सवार 4 लोगों ने 42 वर्षीय व्यक्ति के दाहिने पैर में गोली मारकर लूटपाट की।पीड़ित हन्नी कालरा (Hanni Kalra) को दाहिने पैर में गोली लगने से गंभीर चोट लगी है।बदमाशों ने 5 लाख रुपये लूट लिए थे। पुलिस ने बताया कि पीड़ित कर्मचारियों को पेमेंट देने के लिए करीब पांच लाख रूपये लेकर जा रहा था। इसी बीच दो बाइक सवार चार बदमाश आए। उसकी बाइक को टक्कर मार उसे गिरा दिया और मारपीट के साथ लूटपाट शुरू कर दी। विरोध करने पर बदमाशों ने उसके पैर में गोली मार दी। इस बीच सड़क से गुजर रहे कुछ लोग उसकी मदद करनी चाही तो बदमाशों ने बंदूक की नोक पर डरा धमका दिया।
Admin4

Admin4

    Next Story