दिल्ली-एनसीआर

हाइड्रोलिक क्रेन की चपेट में आने से बाइक सवार बाउंसर की हुई मौत

Admin Delhi 1
19 Aug 2022 10:52 AM IST
हाइड्रोलिक क्रेन की चपेट में आने से बाइक सवार बाउंसर की हुई मौत
x

दिल्ली न्यूज़: गोकलपुरी फ्लाईओवर पर एक हाइड्रोलिक क्रेन की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत हो गई। मृतक विनोद (35) है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सुरक्षित शवगृह में रखवा दिया है और क्रेन को कब्जे में ले लिया है। पुलिस आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरे की मदद से हादसे के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

जानकारी के मुताबिक विनोद परिवार के साथ सोनिया विहार इलाके में रहता था। उसके परिवार में पिता श्री राम और पत्नी अनिता हैं। कुछ माह पहले ही विनोद की शादी हुई थी। विनोद एक कम्पनी में बाउंसर है। वह वीरवार लगभग 3 बजे भजनपुरा से नंद नगरी एसडीएम ऑफिस की ओर जा रहा था जैसे ही विनोद बाइक से फ्लाईओवर पर पहुंचा तभी वह एक चलती हुई हाइड्रोलिक क्रेन की चपेट में आ गया। घायल को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Next Story