- Home
- /
- दिल्ली-एनसीआर
- /
- Delhi में गिरफ्तार...
Delhi में गिरफ्तार हारुन को लेकर बड़ा खुलासा, पाकिस्तान का कनेक्शन आया सामने

East Delhi..पूर्वी दिल्ली। यूपी एDelhi में गिरफ्तार हारुन को लेकर बड़ा खुलासा, पाकिस्तान का कनेक्शन आया सामनेटीएस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के शक में सीलमपुर निवासी मोहम्मद हारून को गिरफ्तार किया है। वह दोहरी जिंदगी जी रहा था। तीन बच्चों का पिता हारून अपने परिवार को बताए बिना पाकिस्तान चला गया और अपनी मौसी की तलाकशुदा बेटी से दूसरी शादी कर ली।उसकी शादी का राज उसके परिवार को तब पता चला जब उसने साल 2022 के बाद फिर से पाकिस्तान जाने की जिद की। दूसरी पत्नी का सच सामने आने के बाद उसकी पहली पत्नी ने उससे दूरी बना ली। पहलगाम में हुए आतंकी हमले के तीसरे दिन वह पाकिस्तान से भारत लौटा। वह 21 दिन तक पाकिस्तान में रहा। परिवार के लोग यह मानने को तैयार नहीं हैं कि हारून पाकिस्तान के लिए जासूसी करता है।सीलमपुर में शुक्रवार को दिनभर हारून की गिरफ्तारी की चर्चा होती रही। उसके परिवार के लोगों का बाहर निकलना मुश्किल हो गया। पड़ोसियों के सवालों से परेशान होकर वे बाहर नहीं जा रहे थे। उसके परिवार के लोग समझ नहीं पा रहे हैं कि हारून को क्या हो गया है
।हारुन और उसकी मां एक ही गली में रहते हैं, उसकी मां अपने तीन बेटों के साथ अलग मकान में रहती है। हारुन का मां के घर के नीचे कबाड़ का कारोबार है। उसके परिवार में उसकी मां रुकैया, तीन भाई शाहिद, वसीम और जावेद और दो बहनें हैं। शाहिद ने बताया कि हारुन की शादी वर्ष 2007 में नोएडा निवासी शबाना से हुई थी। दंपती के तीन बच्चे हैं। उसने बताया कि उसकी मौसी का परिवार पाकिस्तान के गुजरांवाला में रहता है। उसकी मौसी और उसके पति की मौत हो चुकी है। उसकी बेटी सुमेरा का तलाक हो चुका है। परिवार अक्सर फोन के जरिए पाकिस्तान में रहने वाले रिश्तेदारों से बात करता रहता है। वर्ष 2022 में हारुन घूमने के लिए पाकिस्तान गया था। वहां उसने सुमेरा से शादी कर ली। परिजनों ने बताया कि वहां से दिल्ली लौटने के कुछ महीने बाद ही वह फिर से पाकिस्तान जाने की बात कहने लगा। परिजनों ने इस पर ऐतराज जताया तो उसने बताया कि उसने मौसी की बेटी से दूसरी शादी कर ली है और उससे मिलने जा रहा है। दूसरी पत्नी से उसे कोई संतान नहीं है। वह 2022 से 2025 के बीच पांच बार पाकिस्तान जा चुका है। वह आखिरी बार इसी साल पांच अप्रैल को गया था और 25 अप्रैल को दिल्ली लौटा था। परिवार का दावा है कि हारून अपनी पत्नी से मिलने पाकिस्तान जाता था।
उसके अलावा परिवार का कोई भी सदस्य पाकिस्तान नहीं गया।पाकिस्तान उच्चायोग में तैनात कर्मचारी मुज्जमिल के संपर्क में कैसे आया, इस बारे में उसने कोई जानकारी होने से इनकार किया। यह भी दावा किया गया कि हारून ने सीलमपुर में रहने वाले किसी भी व्यक्ति को पाकिस्तान नहीं भेजा।पाकिस्तान से आए लोगों की जांच के बहाने उसे पकड़ा गयायूपी एटीएस के दो पुलिसकर्मी बुधवार रात सादे कपड़ों में हारून की मां के घर पहुंचे। दरवाजा खटखटाया तो हारून का बड़ा भाई शाहिद बाहर आया। उन्होंने शाहिद से कहा कि वे इस बात की जांच कर रहे हैं कि पहलगाम में आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान से दिल्ली कौन-कौन आया है।शाहिद ने अपने भाई हारून को फोन किया। पुलिस ने हारून से घर पर कुछ देर पूछताछ की और उसे कार में अपने साथ ले गई। गुरुवार सुबह एटीएस ने परिजनों को फोन कर बताया कि हारून को जासूसी मामले में गिरफ्तार कर लिया गया है और उसे लखनऊ कोर्ट में पेश किया जा रहा है।





