- Home
- /
- दिल्ली-एनसीआर
- /
- नोएडा अथॉरिटी ने प्ले...
नोएडा अथॉरिटी ने प्ले स्कूल पर की बड़ी कार्रवाई, बकाया राशि को लेकर किया सील

एनसीआर नॉएडा न्यूज़: नोएडा प्राधिकरण ने बुधवार को बड़ी कार्यवाही करते हुए सेक्टर-93 गेझा गांव के पास एक गाई प्ले स्कूल को सील किया है। बुधवार की दोपहर प्राधिकरण की टीम पुलिस बल के साथ गांव में पहुंची और स्कूल को सील कर दिया। दरअसल, प्राधिकरण ने मई 2022 में भी स्कूल में कुछ कमरो को सील कर चेतावनी दी थी कि जल्द ही बकाया जमा कर दो अन्यथ स्कूल को सील कर दिया जाएगा। लेकिन आंवटी ने पैसा जमा नहीं किए। जमीन का आवंटन प्रज्ञावतरण एजूकेशनल सोसाइटी के नाम से किया गया था।
करीब 10.39 करोड़ रुपए बकाया: जुलाई 2004 में प्राधिकरण ने 1950 वर्गमीटर जमीन का आवंटन कर 31 जुलाई 2004 को जमीन पर कब्जा दे दिया। आवंटी को 2013 तक भूखंड का बकाया किस्त जमा करनी थी। वह जमा नहीं की गई। साथ ही भवन का निर्माण कर कार्यशील सर्टिफिकेट नहीं लिया गया। आवंटी पर जनवरी 2022 तक ब्याज लगाकर करीब 10.39 करोड़ रुपए बकाया हो गया। प्राधिकरण ने बताया कि बकाया जमा करने के लिए आवंटी को 2019 में दो बार , 2021 और 2022 को कुल चार बार नोटिस जारी किया गया। लेकिन आवंटी ने पैसा जमा नहीं किया गया।
स्कूल प्रबंधक का बयान: स्कूल प्रबंधक अदिति जैन अनिल ने बताया कि प्राधिकरण में हमने एप्लीकेशन दी थी कि हम इतने पैसा देने सक्षम नहीं है। ऐसे में हमे किस्तों में छूट दी जाए और समय दिया जाए। मौके पर प्राधिकरण ने स्कूल के सभी कमरों को सील कर दिया। इन कमरो में स्कूल का सामान बैंच , स्टॉफ का खाना , कैमरे और काफी सामान भी था। बाद में प्रबंधन के कहने पर कमरों की सील खोलकर सामान निकाला और फिर से इन कमरों को सील किया गया।





