दिल्ली-एनसीआर

दिल्ली के चिडिय़ाघर से आई बड़ी खबर, लुप्त होती प्रजाति के हॉग डियर का हुआ जन्म

Admin Delhi 1
11 July 2022 4:53 AM GMT
दिल्ली के चिडिय़ाघर से आई बड़ी खबर, लुप्त होती प्रजाति के हॉग डियर का हुआ जन्म
x

दिल्ली न्यूज़: दिल्ली के चिडिय़ाघर में कल (रविवार) का दिन काफी हर्ष का रहा क्योंकि यहां एक नन्हें मेहमान ने जन्म लिया है। ये एक हॉग डियर है जिसका पुराना नाम एक्सिस पोर्सिनस है और अब इसे हाइलाफस पोर्सिनस के रूप में साल 2020 में अपडेट किया गया है जोकि एक लुप्तप्राय प्रजाति है। इस प्रजाति के डियर का पैदा होना चिडिय़ाघर के लिए काफी खुशनुमा रहा।

गंगा के मैदानों और ब्रह्मपुत्र घाटी में पाया जाता है हॉग डियर: चिडिय़ाघर के डायरेक्टर धर्मदेव राय ने कहा कि जू में करीब 10 नर व 20 मादा हॉग डियर व 12 बच्चे हैं। नन्हा नवजात हॉग डीयर नर है। भारत में हॉग डियर गंगा के मैदानों और ब्रह्मपुत्र घाटी में पाया जाता है। इसके अलावा श्रीलंका, बांग्लादेश, थाईलैंड और चीन में हॉग डियर अपनी मूल श्रेणी से विलुप्त हैं। इनके आगे के पैर छोटे होते हैं और गर्दन काफी मजबूत होती है। ये देखने में सुअर की तरह दिखते हैं और हरकतें भी उनके जैसी होती हैं। जिसकी वजह से इनका नाम हॉग डियर पड़ा है। दौड़ते समय यह अपना सिर नीचे रखते हैं और बिना किसी बाध्य क्रिया के चलते हैं। इनके शरीर और पैरों के नीचे के हिस्सों को छोड़कर यह हल्के रंग के होते हैं। इनके कान गोल होते हैं पूंछ छोटी और आमतौर पर सफेद होती है। अन्य हिरणों की तरह केवल नर के सींग होते हैं।

Next Story