दिल्ली-एनसीआर

निठारी मार्केट से बड़ी खबर, 50 दुकानों में लगी आग

jantaserishta.com
23 May 2022 7:02 PM IST
निठारी मार्केट से बड़ी खबर, 50 दुकानों में लगी आग
x
पढ़े पूरी खबर

नोएडा के निठारी चौक के सामने सोमवार दिन में भीषण आग लगने से 50 से ज्यादा दुकान इसकी चपेट में आ गए हैं। आग लगते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और काले धुएं से आसमान पट गया है। आग इतनी भयावह है कि काफी समय बाद भी इसे बुझाया नहीं जा सका है।

बताया जा रहा है कि घटना की सूचना मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं वहीं कई गाड़ियां जाम के चलते यहां नहीं पहुंच पा रही हैं। दरअसल आग लगने के बाद से ही लोग एलिवेटेड रोड पर रुक कर वीडियो बना रहे हैं जिसके चलते वहां जाम लग गया है।
अभी तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका है और आग फैलती ही जा रही है। वहीं आग के बाद सड़क पर उमड़ी लोगों की भीड़ के चलते फायरब्रिगेड को आने-जाने में परेशानी हो रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story