- Home
- /
- दिल्ली-एनसीआर
- /
- दिल्ली मेरठ एक्सप्रेस...
दिल्ली मेरठ एक्सप्रेस वे से गुजरने वालो की लिए बड़ी खबर, देना होगा इतना टोल टैक्स

सिटी न्यूज़ स्पेशल: राजधानी दिल्ली से मेरठ तक के सफर में एक्सप्रेस-वे का इस्तेमाल करने वालों के लिए बड़ी खबर है। दिल्ली से मेरठ तक एक्सप्रेस-वे के जरिए सफर करने वाले यात्रियों को टोल देना होगा। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने अब इस मार्ग पर शुल्क लगा दिया है यानी कि अब गाड़ी से सफर करने पर दिल्ली मेरठ एक्सप्रेस-वें पर 1 अप्रैल से टोल देना होगा।
दिल्ली मेरठ एक्सप्रेस-वे की दूरी दिल्ली के सराय काले खां से मेरठ तक की दूरी में 63 किलोमीटर का एक्सप्रेस-वे में 3 टोल प्लाजा एग्जिट बनाये गए है। दिल्ली से मेरठ तक सफर करने वाले कार, जीप व अन्य छोटे वाहनों को 155 रुपये टोल शुल्क देने होंगे। वहीं इस एक्सप्रेस-वे पर तीन एग्जिट होगा पहला रसूलपुर सिकरोड दूसरा भोजपुर और तीसरा अंतिम टोल प्लाजा काशी है। इसके अलावा मेरठ से दिल्ली तक के लिए 155 रुपये का टोल देना होगा।





