दिल्ली-एनसीआर

शराब की दुकानों की लाइसेंस को लेकर बड़ी खबर, राज्य सरकार ने लाइसेंस की अवधि दो महीनों के लिए बढ़ाई

jantaserishta.com
1 Jun 2022 7:21 PM IST
शराब की दुकानों की लाइसेंस को लेकर बड़ी खबर, राज्य सरकार ने लाइसेंस की अवधि दो महीनों के लिए बढ़ाई
x
पढ़े पूरी खबर

नई दिल्ली: दिल्ली सरकार ने आबकारी नीति 2022-23 की अनुमति में देरी के को लेकर मौजूदा खुदरा शराब की दुकानों की लाइसेंस अवधि अगले दो महीनों के लिए बढ़ा दी है. जिसमें अन्य लाइसेंस के अलावा शराब की होम डिलीवरी भी शामिल है. दिल्ली कैबिनेट ने 5 मई को हुई अपनी बैठक में आबकारी नीति 2022-23 को मंजूरी दी थी. जिसे उपराज्यपाल से अनुमति मिलना बाकी है.

दिल्ली सरकार के आबकारी विभाग ने इससे संबंधित एक आदेश जारी किया है जिसमें खुदरा शराब की दुकानों के लिए नवीकरणीय लाइसेंस की वैधता बढ़ा दी गयी है. आबकारी विभाग द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि मौजूदा आबकारी नीति को 31 जुलाई, 2022 तक बढ़ा दिया गया है, जिसमें मौजूदा प्रावधानों के अनुसार लाइसेंस शुल्क का भुगतान करना होगा.
आबकारी विभाग द्वारा जारी एक अलग आदेश में कहा गया था कि खुदरा शराब की दुकानों के मौजूदा लाइसेंसधारकों को 31 मई तक विस्तारित अवधि के लिए लाइसेंस शुल्क का भुगतान करना था. वहीं, जून और जुलाई के महीने के लिए लाइसेंस शुल्क का भुगतान लाइसेंसधारियों द्वारा दिल्ली उत्पाद अधिनियम, 2009,दिल्ली उत्पाद शुल्क नियम, 2010 के प्रावधानों के अनुसार किया जाएगा.
दिल्ली सरकार ने पिछले साल नवंबर में अपनी नई आबकारी नीति लागू की थी, जिसके तहत निजी संचालकों को ओपन टेंडर से खुदरा शराब बिक्री के लाइसेंस जारी किए गए थे. अब तक, नई पॉलिसी लागू होने के बाद दिल्ली के 32 जोन में कुल 850 में से 650 दुकाने खुल चुकी हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story