दिल्ली-एनसीआर

हेल्थ इंश्योरेंस को लेकर बड़ी खबर, जारी किए ये दिशा-निर्देश

jantaserishta.com
12 May 2022 11:23 PM IST
हेल्थ इंश्योरेंस को लेकर बड़ी खबर, जारी किए ये दिशा-निर्देश
x
पढ़े पूरी खबर

नई दिल्ली: बीमा नियामक इरडा ने बृहस्पतिवार को साधारण बीमा कंपनियों को आग और संबद्ध जोखिमों को कवर करने वाले वैकल्पिक प्रोडक्ट्स को तैयार करने की अनुमति दी. इस पहल का मकसद ग्राहकों को अधिक विकल्प देना और बीमा के दायरे को बढ़ाना है.

जारी किए दिशा-निर्देश
भारतीय बीमा नियामक और विकास प्राधिकरण (IRDA) ने जनवरी, 2021 में आवासों, सूक्ष्म और लघु व्यवसायों (Housing, Micro And Small Businesses) की आग और अन्य जोखिमों से रक्षा करने वाले स्टैंडर्ड प्रोडक्ट्स (भारत गृह रक्षा, भारत सूक्ष्म उद्योग सुरक्षा और भारत लघु उद्यम सुरक्षा) के लिए दिशा-निर्देश (Guidance) जारी किए थे.
प्रोडक्ट्स को तैयार करने की इजाजत
आग और संबद्ध जोखिमों के लिए इन स्टैंडर्ड प्रोडक्ट्स के बाद किसी भी अन्य प्रोडक्ट की अनुमति नहीं थी. इरडा ने एक सर्कुलर में कहा कि आग से जुड़े वैकल्पिक प्रोडक्ट्स की बढ़ती हुई मांग को देखते हुए प्राधिकरण (Insurance Regulatory and Development Authority) सामान्य बीमा कंपनियों को ऐसे प्रोडक्ट्स को तैयार करने की इजाजत देता है.
क्या काम करता है इरडा?
भारत में इरडा बीमा कंपनियों को मान्यता (Recognition) देता है और बीमा क्षेत्र की देखरेख करता है. भारतीय बीमा नियामक और विकास प्राधिकरण, भारत में विभिन्न प्रकार की बीमा कंपनियों को बढ़ावा देता है. इरडा इन कंपनियों को रेगुलेट करने वाली स्टेट्यूटरी बॉडी (Statutory Body) है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story