दिल्ली-एनसीआर

नौकरी लगवाने के नाम पर बड़ा फ्रॉड, युवक से वसूल लिए थे 7 लाख 20 हजार, गिरफ्त में मास्टरमाइंड

jantaserishta.com
6 Jun 2022 10:17 PM IST
नौकरी लगवाने के नाम पर बड़ा फ्रॉड, युवक से वसूल लिए थे 7 लाख 20 हजार, गिरफ्त में मास्टरमाइंड
x

दिल्ली से सटे गुरुग्राम में सरकारी नौकरी दिलवाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी का खुलासा हुआ है. साइबर क्राइम पुलिस ने वारदात में शामिल मुख्य आरोपी सुधीर को गिरफ्तार कर दो अन्य की तलाश शुरू कर दी है. एसीपी साइबर इंदीवर शर्मा ने बताया कि आरोपी ने 2019 में स्टाफ सिलेक्शन बोर्ड की फर्जी मेल भेज कर शिकायतकर्ता के साथ हरियाणा पुलिस में भर्ती के नाम पर 7 लाख 20 हजार की ठगी की.

दरअसल, साल 2019 में सुधीर और उसके साथियों के संपर्क में आशीष आया था. हरियाणा पुलिस में भर्ती के नाम पर आशीष और सुधीर के बीच 7 लाख 50 हजार रुपये की डील हुई. आरोपी से सुधीर ने 7 लाख 20 हजार वसूल भी लिए. आशीष को शक न हो, इसके लिए मास्टरमाइंड सुधीर ने स्टाफ सिलेक्शन बोर्ड के नाम पर फर्जी मेल भेजे. जब पीड़ित के पास कोई कॉल नहीं पहुंचा तो उसे शक हुआ कि उसके साथ ठगी हुई. शिकायतकर्ता आशीष ने साइबर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई कि सुधीर और उसके साथियों ने उसके साथ नौकरी के नाम पर ठगी की.
गुरुग्राम के एसीपी साइबर क्राइम इंदीवर शर्मा का कहना है कि नौकरी के नाम पर ठगी की इस वारदात में बड़े सांठगांठ का खुलासा हुआ है. ऐसे दूसरे 20 पीड़ित भी साइबर क्राइम पुलिस के संपर्क में हैं. उनके साथ नौकरी के नाम पर लाखों की ठगी की गई. पुलिस ने सुधीर को गिरफ्तार कर उसके बाकी साथियों की तलाश शुरू कर दी है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story