दिल्ली-एनसीआर

दिल्ली भाजपा में बड़ा बदलाव, पवन राणा बने प्रदेश के नए संगठन महासचिव

Rani Sahu
23 April 2023 1:43 PM GMT
दिल्ली भाजपा में बड़ा बदलाव, पवन राणा बने प्रदेश के नए संगठन महासचिव
x
नई दिल्ली, (आईएएनएस)| भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने दिल्ली प्रदेश भाजपा के संगठन में बड़ा बदलाव करते हुए पवन राणा को दिल्ली भाजपा का नया प्रदेश महासचिव (संगठन) नियुक्त कर दिया है। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह ने पवन राणा की नियुक्ति को लेकर पत्र जारी कर बताया कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पवन राणा को दिल्ली प्रदेश भाजपा का प्रदेश महासचिव (संगठन) नियुक्त किया है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी।
आपको बता दें कि, पवन राणा अब तक हिमाचल प्रदेश भाजपा के प्रदेश महासचिव (संगठन) के तौर पर कार्य कर रहे थे। उनके दायित्व में बदलाव करते हुए अब उन्हें दिल्ली की जिम्मेदारी दी गई है।
वहीं अब तक दिल्ली में प्रदेश महासचिव (संगठन) के तौर पर कार्य कर रहे सिद्धार्थन को अब हिमाचल प्रदेश में भाजपा के प्रदेश महासचिव (संगठन) का दायित्व दिया गया है।
--आईएएनएस
Next Story