- Home
- /
- दिल्ली-एनसीआर
- /
- दिल्ली मेट्रो में चोरी...
दिल्ली-एनसीआर
दिल्ली मेट्रो में चोरी की वारदात पर बड़ी कार्रवाई, चार महिला चोर गिरफ्तार
SHIDDHANT
29 Aug 2025 11:30 PM IST

x
DELHI दिल्ली मेट्रो: जिसे राजधानी की लाइफलाइन कहा जाता है, आए दिन जेबकतरों और चोरों के निशाने पर रहती है। हाल के महीनों में यात्रियों ने लगातार चोरी और जेबतराशी की शिकायतें दर्ज कराई थीं। इसी कड़ी में दिल्ली पुलिस की मेट्रो यूनिट ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए चार महिला चोरों को गिरफ्तार कर लिया है। इन महिलाओं पर आरोप है कि ये मेट्रो में सफर कर रहे यात्रियों के बैग और पर्स से नकदी व अन्य सामान चोरी किया करती थीं। मामला 28 अगस्त का है, जब एक यात्री ने शिकायत दी कि लाजपत नगर से मजिलिस पार्क मेट्रो लाइन पर सफर के दौरान उनकी साइड बैग की चैन खोलकर नकदी चोरी कर ली गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और नेहरू प्लेस मेट्रो थाने की टीम को मामले की जांच की जिम्मेदारी दी गई।पुलिस अधिकारियों के अनुसार, चोरी की शिकायत मिलने के तुरंत बाद एक विशेष टीम का गठन किया गया। यह टीम नियमित रूप से मेट्रो में सफर कर रही थी और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रख रही थी।
इसी दौरान सूचना मिली कि कुछ महिलाएं नियमित रूप से मेट्रो में चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रही हैं। पुलिस टीम ने तेजी से छापेमारी की और संदिग्ध महिलाओं को निजामुद्दीन-सराय काले खां मेट्रो स्टेशन के पास से पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से चोरी की गई नकदी और अन्य सामान भी बरामद किया गया। गिरफ्तार की गई महिलाओं की पहचान शादीपुर इलाके की रहने वाली बताई गई है। पुलिस के मुताबिक, ये चारों महिलाएं मिलकर गिरोह की तरह काम करती थीं और यात्रियों की भीड़भाड़ का फायदा उठाकर वारदात को अंजाम देती थीं। दिल्ली मेट्रो में हर दिन करीब 65 से 70 लाख यात्री सफर करते हैं। भीड़भाड़ के समय खासतौर पर पिक ऑवर्स में जेबकतरे और चोर सक्रिय हो जाते हैं। पिछले कुछ महीनों से चोरी के मामलों में लगातार इजाफा हुआ है, जिसके चलते यात्रियों में डर और असुरक्षा की भावना बढ़ रही थी। यात्रियों का कहना है कि कई बार चोरी होने के बाद शिकायत दर्ज कराने पर जांच की प्रक्रिया लंबी खिंच जाती है, जिससे कई लोग रिपोर्ट ही नहीं करते। हालांकि, हालिया गिरफ्तारी ने यात्रियों को राहत दी है और यह संदेश दिया है कि पुलिस अपराधियों को बख्शने वाली नहीं है।
Tagsदिल्ली मेट्रो चोरीमहिला चोर गिरफ्तारनेहरू प्लेस मेट्रो पुलिसनिजामुद्दीन सराय काले खां मेट्रो स्टेशनदिल्ली पुलिस कार्रवाईशादीपुर महिला गिरोहमेट्रो सुरक्षाजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





