दिल्ली-एनसीआर

सड़क सुरक्षा पखवाड़ा में बड़ी कार्रवाई, 15 दिनों में कटे 92,540 ई चालान

Rani Sahu
31 July 2023 9:53 PM IST
सड़क सुरक्षा पखवाड़ा में बड़ी कार्रवाई, 15 दिनों में कटे 92,540 ई चालान
x
नोएडा (आईएएनएस)। गौतमबुद्धनगर पुलिस ने 17 जुलाई से 31 जुलाई तक सड़क सुरक्षा पखवाड़ा मनाया है। जिसमें लोगों को जागरूक करने के लिए कई कार्यक्रम किए गए। इस दौरान 92,540 वाहनों का चालान भी किया गया। सड़क सुरक्षा पखवाडे़ के दौरान आमजन, वाहन चालकों, छात्र-छात्राओं आदि को यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया गया। इसके अलावा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के विरूद्ध कार्रवाई करते हुए 92,540 ई-चालान किए गए।
Next Story