- Home
- /
- दिल्ली-एनसीआर
- /
- चांदनी महल इलाके में...
दिल्ली-एनसीआर
चांदनी महल इलाके में बड़ा हादसा, घर की छत गिरने से मां-बेटे की मौत
Admin4
27 Dec 2022 12:52 PM GMT

x
दिल्ली। सेंट्रल दिल्ली के चांदनी महल इलाके में बड़ा हादसा हुआ है। जानकारी के मुताबिक एक घर की छत गिरने से एक परिवार के ही 6 लोग दब गए। दमकल को सूचना दी गई जिसके बाद टीम मौके पर भेजी गई।
दमकल के मुताबिक इन 6 लोगों में से 2 लोगों की मौत हो गई जिनमें एक महिला और एक बच्चा है। जबकि चार बच्चों को घायल हालत में एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती किया गया है।
पुलिस ने बताया कि मलवे में दबकर रुकसार (30) व उसके बेटे आलिया (3) की मौत हो गई। एक बच्चे की हालत गंभीर है। रुखसार बच्चों को लेकर मायके आई हुई थी। तड़के लगभग 4.45 बजे हादसे के समय वह कमरे में सो रही थी।

Admin4
Next Story