- Home
- /
- दिल्ली-एनसीआर
- /
- यमुना प्राधिकरण में छह...
यमुना प्राधिकरण में छह भूखंडों के लिए बोली शुरू, पहली बार हो रहा हैं जमीन का ऑक्शन

एनसीआर नॉएडा न्यूज़: यमुना प्राधिकरण आज में पहली बार नीलामी के जरिए औद्योगिक भूखंडों का आवंटन किया जा रहा है। आज गुरुवार को औद्योगिक भूखंडों की नीलामी हो रही है। इसमें 6 भूखंडों के लिए 80 आवेदक बोली में शामिल हुए। नीलामी 2 बजे से 5 बजे से तक चलेगी। यमुना प्राधिकरण क्षेत्र के जेवर में एयरपोर्ट का निर्माण शुरू होने के बाद औद्योगिक भूखंडों की मांग बढ़ी है। इसको देखते हुए यमुना प्राधिकरण ने अब औद्योगिक भूखंडों को नीलामी के जरिए आवंटित करने का निर्णय लिया है।
80 आवेदक नीलामी में शामिल: यमुना प्राधिकरण ने 23 मई को 4,000 वर्ग मीटर से बड़े छह भूखंडों की योजना निकाली थी। इस योजना में 8 जून तक आवेदन किए गए। छह भूखंडों के लिए 93 आवेदन आए हैं। इन आवेदनों की जांच की गई। इसमें से 80 आवेदक नीलामी में हिस्सा लिया। गुरुवार को 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे से तक नीलामी होगी। यमुना प्राधिकरण की एसीईओ मोनिका रानी ने बताया कि इस योजना में चार हजार वर्ग मीटर से बड़े 6 औद्योगिक भूखंड हैं। गुरुवार को नीलामी हो रही है।





