- Home
- /
- दिल्ली-एनसीआर
- /
- बीएचईएल का बड़ा निवेश,...
दिल्ली-एनसीआर
बीएचईएल का बड़ा निवेश, कोल इंडिया के संयुक्त उद्यम में लगाएगी 3,064 करोड़ रुपए
SHIDDHANT
19 March 2026 9:00 PM IST

x
Delhi दिल्ली। इंजीनियरिंग क्षेत्र की दिग्गज कंपनी भेल यानी भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) ने गुरुवार को कहा कि वह कोल इंडिया के संयुक्त उद्यम (जॉइंट वेंचर) में करीब 3,064.46 करोड़ रुपए तक का निवेश करेगी। कंपनी ने एक एक्सचेंज फाइलिंग में कहा कि यह निवेश चार साल में किया जाएगा, जिसमें कोल इंडिया की जॉइंट वेंचर कंपनी भारत कोल गैसीफिकेशन एंड केमिकल्स लिमिटेड (बीसीजीसीएल) में इक्विटी के रूप में बीएचईएल की हिस्सेदारी 49 प्रतिशत होगी, तो वहीं कोल इंडिया की हिस्सेदारी 51 प्रतिशत होगी।
इस संयुक्त उद्यम का मुख्य उद्देश्य कोयले से अमोनियम नाइट्रेट बनाने वाला प्लांट लगाकर केमिकल कारोबार शुरू करना है, जिसकी क्षमता 2,000 टन प्रति दिन होगी। फाइलिंग में यह भी बताया गया कि बीएचईएल के बोर्ड ने टीटागढ़ रेल सिस्टम्स लिमिटेड के साथ एक अलग जॉइंट वेंचर बनाने को मंजूरी दी है। यह संयुक्त उद्यम वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों के मेंटेनेंस के लिए बनाया जाएगा। कंपनी ने कहा कि डीआईपीएएम की मंजूरी के बाद जॉइंट वेंचर एग्रीमेंट को अंतिम रूप दिया जाएगा और जरूरत के अनुसार उसमें बदलाव भी किए जा सकते हैं।
इन घोषणाओं के बाद गुरुवार के सत्र में बीएचईएल के शेयरों में गिरावट देखी गई। एनएसई पर कंपनी के शेयर 2.75 प्रतिशत गिरकर 253 रुपए पर पहुंच गए। इस पूरे हफ्ते में स्टॉक 4.60 प्रतिशत गिरा है। वहीं इस साल अब तक कंपनी के शेयर में करीब 13.19 प्रतिशत की गिरावट आई है, हालांकि पिछले छह महीने में स्टॉक 6.67 प्रतिशत तो पिछले एक साल में 23 प्रतिशत चढ़ा है।
सरकार ने फरवरी में बीएचईएल में 5 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचने के लिए ऑफर फॉर सेल (ओएफएस) लॉन्च किया था, जिसमें पहले 3 प्रतिशत हिस्सेदारी बेची जाएगी और जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त 2 प्रतिशत हिस्सेदारी भी बेची जा सकती है। ओएफएस के लिए न्यूनतम कीमत 254 रुपए प्रति शेयर तय की गई है। वित्तीय प्रदर्शन की बात करें तो बीएचईएल का शुद्ध मुनाफा (नेट प्रॉफिट) 2025-26 की तीसरी तिमाही (अक्टूबर-दिसंबर) में करीब तीन गुना बढ़कर 382.49 करोड़ रुपए हो गया, जो पिछले साल इसी अवधि में 124.77 करोड़ रुपए था।
कंपनी की ऑपरेशन्स से आय यानी रेवेन्यू 16.4 प्रतिशत बढ़कर 8,473.10 करोड़ रुपए हो गई, जिसे पावर और इंडस्ट्रियल सेक्टर में अच्छे प्रदर्शन का समर्थन मिला। कंपनी ने दूसरी तिमाही के मुकाबले भी बेहतर प्रदर्शन जारी रखा है, जो ऑपरेटिंग क्षमता में सुधार को दिखाता है।
Tagsबीएचईएलकोल इंडियाजॉइंट वेंचरनिवेशअमोनियम नाइट्रेट प्लांटवंदे भारतशेयर बाजारपीएसयू कंपनीरेलवे मेंटेनेंसजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





