दिल्ली-एनसीआर

भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जे पी नड्डा ने AAP और कांग्रेस को बताया 'फसली बटेर'

Admin Delhi 1
29 Nov 2022 11:39 AM GMT
भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जे पी नड्डा ने AAP और कांग्रेस को बताया फसली बटेर
x

ब्रेकिंग पॉलिटिक्स न्यूज़: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे पी नड्डा ने मंगलवार को कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) पर निशाना साधते हुए उन्हें फसली बटेर की संज्ञा दी और जनता को ऐसे दलों से सतर्क रहने की सलाह दी। जनजातीय बहुल दाहोद जिले में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने 70 सालों में जनजातीय समुदाय के कल्याण के लिए कुछ नहीं किया जबकि भाजपा सरकारों ने इसके लिए अनेकों काम किए और समुदाय विशेष के लोगों को राष्ट्रपति, राज्यपाल और केंद्रीय मंत्री तक बनाया है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस और आप ऐसी पार्टियां हैं जो सिर्फ चुनावों में दिखती हैं और चुनाव के बाद गायब हो जाती हैं। लेकिन चुनाव के बाद अगर कोई सेवा के लिए बचता है तो भाजपा के कार्यकर्ता बचते हैं। उन्होंने कहा, गुजरात में आम आदमी पार्टी सरकार बनाने आई थी लेकिन अब इसका आकार भी बचेगा या नहीं... ये तो आठ तारीख (मतगणना) के बाद ही पता चलेगा। ये चकमा देने वाले लोग हैं, इन फसली बटेरों से आपको सतर्क रहना है।


Next Story