- Home
- /
- दिल्ली-एनसीआर
- /
- भगत सिंह कोश्यारी को...
दिल्ली-एनसीआर
भगत सिंह कोश्यारी को मिला पद्म भूषण, सार्वजनिक और कृषि क्षेत्र में इन्हें भी मिला सम्मान
SHIDDHANT
25 Jan 2026 9:20 PM IST

x
Delhi दिल्ली। केंद्र सरकार ने रविवार को गणतंत्र दिवस की पूर्ण संध्या पर पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री विजेताओं के नामों की घोषणा की। गृह मंत्रालय द्वारा लिस्ट जारी की गई है, जिसमें 5 पद्म विभूषण, 13 पद्म भूषण और 113 पद्म श्री पुरस्कार पाने वालों के नाम हैं।
सार्वजनिक क्षेत्र में केरल की दो हस्तियों केटी थॉमस और वीएस अच्युतानंदन (मरणोपरांत) को पद्म विभूषण से नवाजा गया है। इसके साथ ही वरिष्ठ भाजपा नेता, उत्तराखंड के पूर्व सीएम, महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को सार्वजनिक क्षेत्र के लिए पद्म भूषण देने की घोषणा की गई है। इस लिस्ट में झारखंड के पूर्व सीएम दिशोम गुरु शिबू सोरेन (मरणोपरांत) का भी नाम शामिल है।
सार्वजनिक क्षेत्र में पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्मश्री पाने वाली हस्तियों के नाम :-
पद्म विभूषण पाने वाली हस्तियों के नाम :-
के टी थॉमस- सार्वजनिक क्षेत्र- केरल
वी एस अच्युतानंदन (मरणोपरांत)- सार्वजनिक क्षेत्र- केरल
पद्म भूषण पाने वाली हस्तियों के नाम:-
भगत सिंह कोश्यारी- सार्वजनिक क्षेत्र- उत्तराखंड
शिबू सोरेन (मरणोपरांत)- सार्वजनिक क्षेत्र- झारखंड
वी के मल्होत्रा (मरणोपरांत)- सार्वजनिक क्षेत्र- दिल्ली
वेल्लापल्ली नटेसन- सार्वजनिक क्षेत्र- केरल
पद्मश्री पाने वाली हस्तियों के नाम:-
कबिंद्र पुरकायस्थ (पोस्टह्यूमस)-सार्वजनिक क्षेत्र-असम
इसके साथ ही सामाजिक कार्य क्षेत्र से जुड़े एसकेएम मैइलानंदन को पद्म भूषण और 12 अन्य लोगों को पद्मश्री दिया है।
यहां देखें सामाजिक क्षेत्रों में काम करने वाले पद्म भूषण और पद्मश्री
पद्म भूषण पाने वाली हस्तियों के नाम:-
एसकेएम मैइलानंदन- सामाजिक कार्य- तमिलनाडु
पद्मश्री पाने वाली हस्तियों के नाम:-
अंक गौड़ा एम.- सामाजिक कार्य-कर्नाटक
बृज लाल भट- सामाजिक कार्य- जम्मू और कश्मीर
डॉ. बुधरी टाटी- सामाजिक कार्य- छत्तीसगढ़
हैली वार- सामाजिक कार्य- मेघालय
इंदरजीत सिंह सिद्धू- सामाजिक कार्य- चंडीगढ़
जनार्दन बापूराव बोथे- सामाजिक कार्य- महाराष्ट्र
कोल्लाकल देवकी अम्मा जी- सामाजिक कार्य- केरल
मोहन नागर- सामाजिक कार्य- मध्य प्रदेश
निलेश विनोदचंद्र मंडलेवाला- सामाजिक कार्य- गुजरात
एस जी सुशीला अम्मा- सामाजिक कार्य- कर्नाटक
स्वामी ब्रह्मदेव जी महाराज- सामाजिक कार्य- राजस्थान
टेची गुबिन- सामाजिक कार्य- अरुणाचल प्रदेश
इसके साथ ही तीन हस्तियों को कृषि क्षेत्र में योगदान के लिए पद्मश्री के लिए चयनित किया गया है। इसमें महाराष्ट्र्र के श्रीयंग देवाबा लाड, उत्तर प्रदेश के रघुपत सिंह और असम के जोगेश देउरी का नाम शामिल है।
Tagsपद्म पुरस्कार 2026गणतंत्र दिवस 2026पद्म विभूषणपद्म भूषणपद्मश्रीसामाजिक कार्यकृषि क्षेत्रकेटी थॉमसवीएस अच्युतानंदनभगत सिंह कोश्यारीशिबू सोरेनभारत सरकारजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





