- Home
- /
- दिल्ली-एनसीआर
- /
- घर से निकलने से पहले...
घर से निकलने से पहले पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी दिल्ली-NCR में आएगा तूफान, फिर बरसेंगे बादल और गरजेगी बिजली

दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR Weather Update) में कुछ ही देर में तूफान आने की चेतावनी जारी की गई है. मौसम विभाग ने हल्की बारिश की संभावना जताई है. आईएमडी के ट्वीट कर कहा था कि अगले 2 घंटों के दौरान दिल्ली-एनसीआर और आसपास के इलाकों में तेज आंधी के साथ हल्की बारिश की संभावना है. बिजली कड़कने के साथ ही करीब 30-40 किमी प्रति घंटे की स्पीड से हवाएं चलने का भी अनुमान मौसम विभाग ने जताया है.पिछले दिनों आए तूफान और बारिश के बाद एक बार फिर से दिल्ली-एनसीआर में गर्मी बढ़ गई है. आज अगर मौसम विभाग का अनुमान सही साबित होता है तो एक बार फिर से दिल्ली वालों को गर्मी से राहत मिल सकती है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





